Religious
सरदार नगर में बुधवार को सालासर बालाजी रूपी श्रंगार शिवलिंग पर किया गया

- बनेड़ा
सरदार नगर में स्थित बड़े शिव मंदिर पर विशेष श्रृंगार भक्तों के द्वारा क़िया गया।
समिति सदस्य राजु जांगिड़ ने बताया कि सावन महोत्सव के अन्तर्गत शिव मंदिर पर शिवभक्तों के द्वारा रोज नये -नये श्रृंगार रुप से शिव लिंग को सजाया जाता है और उनकी विशेष आरती कर उनका पुजन किया जाता है। मंदिर में सुबह से शाम तक भक्तों का आवागमन चलता रहता है। मंदिर कमेटी द्वारा श्रद्धालुओं के लिए पानी, सुरक्षा आदि इन्तेज़ाम क़िया गया है।
















