सरदार नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं संग विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने किया वृक्षारोपण, सुरक्षा व देखभाल का लिया संकल्प

बनेड़ा | बनेड़ा उपखण्ड क्षेत्र के ग्राम सरदार नगर में महाबली अखाड़ा, पर्यावरण प्रेमी और ग्रामवासियों के सहयोग से एक विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की पहल से प्रेरित वृक्षारोपण
विधायक डॉ. बैरवा ने बताया कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “एक पेड़ माँ के नाम” पहल और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के “हरियालो राजस्थान” कार्यक्रम से प्रेरित है। कार्यक्रम के दौरान हजारों पौधों का रोपण किया गया और उनकी सुरक्षा व नियमित देखभाल का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में गणमान्य लोगों की भागीदारी
इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से –
- डॉ. सत्यनारायण कुमावत (शिक्षाविद), शंकर कुमावत (बनेड़ा भाजपा मंडल महामंत्री), ख्याली लाल कुमावत, दादु लाल दमामी, पुरुषोत्तम जोशी, सुरेश गिरी, बंटी कुमावत, गोपाल कुमावत, रामप्रसाद कुमावत, सुरेश सरगरा, धनराज गाडरी, राजू जाट, रामप्रसाद कुमावत (सरपंच, कंवलियास), सुरेश जाट, प्रकाश कुमावत
इसके अलावाड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामवासी उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहभागी बने।
पर्यावरण संरक्षण का संदेश
विधायक डॉ. बैरवा ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं और उनका संरक्षण हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि हर व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल अपने बच्चे की तरह करे।














