News
सरदार नगर में श्रद्धालुओं ने किया भगवान शिव का जलाभिषेक

- बनेड़ा
सरदार नगर दादु द्वारा अखाड़ा स्थित महादेव मंदिर पर मंगलवार को तपस्वी रामदास महाराज के सानिध्य में महाअभिषेक कर आरती उतार कर फूल बंगला झांकी सजाई गई।
इस मौके पर संत रामदास महाराज ने कहा कि थोड़ी से विषमता होने पर घर परिवार समाज में अशांति पैदा हो जाती है, लेकिन भगवान शंकर तो कितनी विविधताओं, विषमताओं को समेटकर बैठ है। शिवालय पर जलाभिषेक के वक्त संत रामेश्वर दास महाराज, कथावाचक दयाल दास महाराज, समाजसेवी रामप्रसाद कुमावत, वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर कुमावत, समाजसेवी ओमप्रकाश कुमावत, महावीर कुमावत, पत्रकार परमेश्वर दमामी,जगदीश तेली, सीताराम कुमावत,आदि शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। वहीं सरदार नगर के विभिन्न मन्दिरों में श्रावण मास के तहत शिव मन्दिरों में पूजन करने वाले महिला एवं पुरूषों का भी काफी तांता लगा रहा।










