Education & CareerVIDHYA BHARATI NEWS
सरस्वती विद्या मंदिर में रविराव, योगेशराव और सोनल का हार्दिक स्वागत

- सादड़ी
सरस्वती विद्या मंदिर में रविराव, योगेशराव और सोनल का आगमन हुआ। रविराव मुंबई की एक प्रतिष्ठित बिल्डिंग निर्माण कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत हैं। योगेशराव वर्तमान में कक्षा 12वीं में अध्ययनरत हैं, जबकि सोनल विद्यालय की पूर्व छात्रा हैं। विद्यालय परिवार ने तीनों का दुपट्टा पहनाकर हार्दिक स्वागत किया।

इस अवसर पर रविराव ने विद्यार्थियों को प्रेरणादायक भाषण दिया, जिसमें उन्होंने परिश्रम, अनुशासन और सफलता के महत्व पर अपने विचार साझा किए। उनके आगमन से विद्यालय में उत्साह और खुशी का वातावरण रहा।











