सर्वोच्च मानवाधिकार संरक्षण के प्रदेश अध्यक्ष झारखंड द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को किया पुरस्कृत

- टुण्डी
खड़काबाद गोविन्दपुर स्थित गुरूकुल पब्लिक स्कूल सभागार में आज़ रविवार को आयोजित सम्मान समारोह सह वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पधारें सर्वोच्च मानवाधिकार संरक्षण प्रदेश अध्यक्ष झारखंड मोहम्मद जाहिद हुसैन द्वारा सभी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के बीच बुके एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।ज्ञात हो कि क्राइम ब्रांच ने आज़ उन्हें उनके कार्य के प्रति अच्छी लग्न को देखते हुए सर्वोच्च मानवाधिकार संरक्षण से प्रोन्नति देते हुए सी आई डी झारखंड के सीनियर ऑफिसर पद नियुक्त किया गया है।विदित हो कि आज़ खड़काबाद गोविन्दपुर स्थित गुरूकुल में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है जिसमें छात्र -छात्राओं के अलावा अभिभावकों को भी बुके, शील्ड तथा शाल ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया गया।
झारखंड टॉपर आयुष कुमार को उसके अच्छे अंकों की प्राप्ति पर सभी अतिथियों ने सामूहिक रूप से मंच पर सम्मानित किया। बतौर मुख्य अतिथि सी आईं डी के सीनियर ऑफिसर झारखंड मोहम्मद जाहिद हुसैन ने अपने संबोधन में कहा कि आज़ गुरूकुल पब्लिक स्कूल की ही देन है जो बच्चों ने अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होकर अपने स्कूल का मान सम्मान बढ़ाया जो अपने आप में एक मिशाल है। आगे उन्होंने कहा कि ऐसे कुशल व्यवहार गुणवत्ता पूर्ण शिक्षित बच्चों को हृदय से आभार व्यक्त करता हूं जिनके अच्छे कार्य को लेकर स्कूल में आज़ एक समारोह का आयोजन किया गया

जिसमें अभिभावकों को भी अपने बच्चों के लिए गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। वहीं गोविन्दपुर थानाध्यक्ष बी पी राउत ने कहा कि आज़ गुरूकुल पब्लिक स्कूल गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा ग्रहण के लिए पूरे जिले में अव्वल है एवं बच्चों के बीच अच्छी शिक्षा के साथ साथ संस्कार से भी सुशोभित करने का काम किया जा रहा है जो काबिले तारीफ है। वहीं कांग्रेस नेता मन्नान मल्लिक ने कहा कि गुरूकुल पब्लिक स्कूल के लिए आज़ का दिन काफी गौरवशाली है आज़ बच्चों को एक अच्छे एवं गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा एवं संस्कार की सीख देने का काम किया जा रहा है
जो गुरूकुल पब्लिक स्कूल की इस तरह की पहल बहुत ही सराहनीय कदम है।आज़ के इस सम्मान समारोह में मुख्य रूप से पुष्पा त्रिपाठी, मोहम्मद शमशाद आलम,कमलकिशोर उपाध्याय,कदैंया अजीमुद्दीन अंसारी, वीणा सिन्हा, प्राचार्य एम के सिंह, शकील अंसारी,मो सफी, महमूद अंसारी,निलांबर रजवार , बबलू मंडल, जयकुमार,अमन कुमार,दिलीप टुडू,गिरिश चन्द्र, दुर्गाप्रसाद महतो, सुदर्शन सिंह, समेत बड़ी संख्या में अभिभावकगण एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे, कार्यक्रम का संचालन सुनील कुमार उपाध्याय द्वारा किया गया।
















