Accident
गुरलां हाईवे 758 पर शिवनगर में कार दुर्घटना

- गुरलां।
रविवार सुबह गुरलां हाईवे 758 पर शिवनगर के पास उदयपुर से भीलवाड़ा की ओर जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा टकराई।
कार ने पहले बिजली के खम्भे और फिर नीम के पेड़ को जोरदार टक्कर मारी। घटना के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर मौजूद ग्रामीण तुरंत दौड़े और कार सवारों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुँची और घायलों को नज़दीकी अस्पताल भिजवाया। ग्रामीणों के अनुसार कार काफी तेज़ गति से जा रही थी

जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वाहन को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू कराया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज़ गति से वाहन गुजरते हैं और कई बार दुर्घटनाएँ हो चुकी हैं। उन्होंने प्रशासन से दुर्घटना संभावित स्थानों पर स्पीड ब्रेकर और संकेतक लगाने की मांग की है।















