Short News

सहायक सांख्यिकी अधिकारी सीधी भर्ती- 2024, 01 जनवरी 2025 से होंगे दस्तावेज सत्यापन

26 दिसम्बर। रिपोर्ट नेमीचंद 

जयपुर/ सहायक सांख्यिकी अधिकारी भर्ती 2024 के तहत राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर द्वारा 14 पदों की सीधी भर्ती हेतु 56 अभ्यर्थियों को पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन हेतु सूचीबद्ध किया गया है।
उक्त पदों हेतु सूचीबद्ध अभ्यर्थियों की 01 जनवरी से 03 जनवरी 2025 तक पात्रता की जांच एवं दस्तावेज सत्यापन का कार्य कृषि विभाग द्वारा कॉन्फ्रेन्स हॉल, प्रथम तल, पंत कृृषि भवन, जयपुर में किया जायेगा। अपरिहार्य कारणों से अनुपस्थित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन 07 जनवरी 2025 को किया जायेगा।
अभ्यर्थी पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन हेतु दिनांकवार एवं रोल नम्बरवार विस्तृृत सूचना कृषि विभाग की वेबसाइट https://agriculture.rajasthan.gov.in/ Employee Corener – Recruitment Related – Docoument Verification  पर प्राप्त कर सकते हैं।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button