News

सादड़ी के विद्यालयों का एसीबीईओ विजयसिंह माली ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

देसूरी एसीबीईओ विजयसिंह माली ने सादड़ी के विद्यालयों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश


सादड़ी। अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिंह माली ने सादड़ी नगर के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

शहरी संकुल प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी मीठालाल बोराणामधु कुमारी गोस्वामी ने बताया कि एसीबीईओ विजयसिंह माली ने पीएम श्री श्री धनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, देवीचंद मयाचंद बोरलाई वाला राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी, राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय बारली सादड़ी तथा सनराइज पब्लिक स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कक्षा 9 व 11 की चल रही वार्षिक परीक्षाओं का औचक निरीक्षण कर परीक्षा अभिलेखों की जांच की और आवश्यक निर्देश दिए।

WhatsApp Image 2026 03 07 at 4.24.33 PM 1

इससे पहले माली ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बावरियो का झूपा, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भादरास, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मीणो का झूपा तथा महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय मेघवालों बास सादड़ी का शाला संबलन कार्यक्रम के तहत निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षाओं, मिड-डे मील (एमडीएम), पुस्तकालय और कार्यपुस्तिकाओं का अवलोकन करते हुए अभिलेखों की जांच की तथा शिक्षण व्यवस्था को लेकर दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान माली ने विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थियों से संवाद कर दक्षता आधारित आकलन की तैयारियों का फीडबैक लिया। साथ ही इस माह कक्षा 3 के विद्यार्थियों के लिए होने वाले बुनियादी अधिगम अध्ययन को लेकर भी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

संस्था प्रधानों ने विश्वास दिलाया कि अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों की पूर्ण पालना की जाएगी। इस अवसर पर अचलसिंह सोनीगरा, मुकेश कुमार सूचक, भंवरलाल जाट, राजकुमार सहित समस्त संस्था प्रधान व विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button