सादड़ी के विद्या भारती विद्यालय में पूर्व छात्र स्नेह मिलन कार्यक्रम संपन्न

सरस्वती विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक सादड़ी में दिनांक 25 अक्टूबर 2025 को बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ पूर्व छात्र स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व छात्र-छात्राएँ, शिक्षकगण एवं वर्तमान विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। तत्पश्चात विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मनोहर लाल सोलंकी ने कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए पूर्व छात्र सम्मेलन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि व्यक्ति निर्माण एवं समाज परिवर्तन के लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए। समाज में समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य एवं स्व का बोध पाँच परिवर्तनों को अपनाने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला समिति कार्यकर्ता दिनेश त्रिवेदी उपस्थित रहे। उन्होंने रामायण की चौपाइयों तथा जीवन में गौ सेवा एवं समाज सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी विद्यार्थियों को शुभकामनएं दी ।प्रेरणादायक आशीर्वचन दिए।
कार्यक्रम की संयोजिका काजल माली एवं सहसंयोजक सूरज राठौड़ ने सभी अतिथियों और पूर्व छात्रों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।
पूर्व छात्र-छात्राओं ने विद्यालय में बिताए अपने सुनहरे दिनों को याद करते हुए अनुभव को स्मरण किया। उन्होंने विद्यालय के वातावरण, संस्कार और शिक्षा की सराहना की तथा विद्यालय के उत्थान और भविष्य में सहयोग का संकल्प लिया।
अंत में संयोजिका काजल माली ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ और सभी ने पुनः मिलने का वादा किया।











