Crime NewsNews

सादड़ी में बैंक से निकले 40 हजार उड़ाए: किराना दुकान पर खड़े व्यक्ति का बैग ले भागा बदमाश

सादड़ी में बैंक से निकले पैसे पर बदमाश की नजर, 40 हजार रुपए और मोबाइल चोरी

सादड़ी। बुधवार सुबह शहर में हुई एक वारदात ने लोगों को चौंका दिया। जानकारी के अनुसार हनुमान कॉलोनी निवासी जयप्रकाश शर्मा यूको बैंक से करीब 40 हजार रुपए निकालकर आखरिया चौक पर स्थित एक किराना दुकान पर रुके थे। इसी दौरान उन्होंने अपना बैग पास ही रख दिया। कुछ ही पल के लिए उनकी नजर हटते ही एक अज्ञात युवक बैग उठाकर भाग गया।

बैग में नकद राशि के साथ एक मोबाइल फोन और बैंक डायरी भी रखी हुई थी। पीड़ित का कहना है कि जब वह बैंक से पैसा निकाल रहे थे, तभी एक संदिग्ध व्यक्ति लगातार उन पर नजर रखे हुए था। आशंका जताई जा रही है कि वही युवक पीछे-पीछे आकर चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। फिलहाल पुलिस टीम मौके पर जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी तक पहुंचा जा सके।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button