राजस्थान में पंचायत राज व निकाय चुनाव: सेन समाज सरपंच, पंचायत समिति और निकाय चुनावों में आजमाएगा किस्मत

राजस्थान में सेन समाज की संरपच, व पंचायत राज, निकाय चुनाव में आजमाएंगे किस्मत
-
जगद्गुरु भगवान श्रीकृष्ण – जन्म, लीलाएं, उपदेश और महिमाAugust 14, 2025
-
श्रीयादे माताजी का पाटोत्सव मंगलगीतों के साथ हुआ प्रारंभJanuary 27, 2026
राजस्थान में आगामी पंचायत राज (सरपंच) और नगरीय निकाय चुनावों को लेकर सेन समाज अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ा रहा है। सेन समाज के प्रतिनिधि इन चुनावों में बड़ी संख्या में दावेदारी पेश करने की तैयारी में हैं।
प्रमुख अपडेट्स इस प्रकार हैं:
चुनावों की समयसीमा: राजस्थान उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुसार, राजस्थान में पंचायत चुनाव 15 अप्रैल 2026 तक संपन्न कराए जाने हैं। इस पर समाज को पुर्व तैयारीयों में एकजुट होकर काम में लग जाए जैसे ओबीसी, मुलनिवास, ग्राम पंचायत की एनओसी, आधार कार्ड अपडेट, फोटो आदि प्रमाण पत्र तैयार रखें
समाज की सक्रियता: सेन समाज विभिन्न जिलों में अपनी उपस्थिति मजबूत करने के लिए संगठित हो रहा है, ताकि स्थानीय निकायों और ग्राम पंचायतों में व पंचायत राज में पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य के लिए समाज का प्रतिनिधित्व बढ़ाया जा सके।
नियमों में छूट: हालिया चर्चाओं के अनुसार, चुनावों में दो संतान वाले नियम को लेकर भी बड़े बदलाव की संभावना जताई जा रही है, जो कई संभावित उम्मीदवारों के लिए नए अवसर खोल सकता है। साथ ही शैक्षणिक योग्यता में भी छूट हो सकती है, इसके साथ ही ओबीसी वर्ग में हमें आरक्षण के रूप में बहुत से सिटे उपलब्ध हो सकती हैं

सेन समाज की भागीदारी
सेन समाज के विभिन्न संगठनों ने स्थानीय स्तर पर राजनीतिक सक्रियता बढ़ा दी है। समाज के प्रतिनिधि सरपंच, वार्ड पंच, पार्षद और चेयरमैन जैसे पदों पर अपनी किस्मत आजमाने की तैयारी कर रहे हैं।
रणनीति: समाज के विभिन्न संगठनों द्वारा सम्मेलनों के माध्यम से अपनी राजनीतिक हिस्सेदारी और प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने की मांग उठाई जा रही है।













