सादड़ी: विद्या भारती बाली जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता सम्पन्न

सादड़ी। सरस्वती विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, सादड़ी में बाली जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिलेभर के 21 विद्यालयों से 174 भैया एवं 166 बहनों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि दिलीप मालवीय (भारत सैनिटरी), व्यवस्थापक नारायण जी लोहार, ललित कुमार सुथार, प्रकाश घांची, प्रबंध समिति सदस्य राजू भाई जैन, अनिल बोहरा, दिनेश त्रिवेदी, देवाराम घांची एवं जिला सचिव सुरेश कुमार मालवीय ने माँ शारदा एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोहर लाल सोलंकी ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं परिचय करवाया। प्रतियोगिता का प्रतिवेदन आचार्या उमराव राठौड़ ने प्रस्तुत किया।
प्रतियोगिता की प्रमुख इवेंट्स
- दौड़: 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 600 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, 3000 मीटर
- पैदल चाल
- बाधा दौड़: 80 मीटर, 100 मीटर, 110 मीटर
- रिले दौड़: 4×100 मीटर
- कूद: ऊँची कूद, लंबी कूद

इन प्रतियोगिताओं में कुल 98 भैया एवं 98 बहन विभिन्न वर्गों में प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे। निर्णायक की भूमिका सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने निभाई।
पुरस्कार वितरण प्रतियोगिता प्रमुख गोविंदपुरी गोस्वामी की देखरेख में किया गया। शारीरिक शिक्षक दिनेश कुमार रावल (सेसली) एवं छगनलाल (सुमेरपुर) के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन विभाग स्तरीय प्रतियोगिता हेतु किया गया। विजेता खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
अतिथियों ने खिलाड़ियों को खेलों को जीवन का अभिन्न हिस्सा मानते हुए निष्पक्ष खेल भावना से प्रतिस्पर्धा करने का संदेश दिया। इस अवसर पर जिला सचिव सुरेश कुमार मालवीय ने प्रतियोगिता की अनुशासन, स्वच्छता, प्रमाणिक परिणाम एवं व्यवस्थित आयोजन की सराहना की।
इस आयोजन को सफल बनाने में सरस्वती विद्या मंदिर के सभी आचार्य, प्रधानाचार्य एवं अभिभावकों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। दर्शकों की बड़ी संख्या में मौजूदगी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।












