Short News

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने किया दिव्य कला मेले का अवलोकन, दिव्यांगों के साथ खेला क्रिकेट व बोसिया स्टाल्स से की खरीददारी

उदयपुर। दिव्यांग कलाकारों और उद्यमियों को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग और नेशनल दिव्यांगजन फाइनेंस एण्ड डवलपमेंट कॉर्पोरेशन के तत्वावधान में उदयपुर में चल रहे दिव्य कला मेले का रविवार को प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने अवलोकन किया।
189954 Image 03a0a4dc e00f 4ebb a388 77d00dcfa60e
मंत्री गहलोत रविवार को उदयपुर नगर निगम टाउनहॉल परिसर में आयोजित दिव्य कला मेले में पहुंचे। एनडीएफडीसी के अतिरिक्त महाप्रबंधक राकेश अग्रवाल ने उनका स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री ने मेले में देश भर से आए दिव्यांगजनों की ओर से लगाई गई स्टाल्स का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने दिव्यांगजनों से संवाद कर उनका हौंसला बढ़ाया। साथ ही स्टाल्स से कपड़े आदि भी खरीदे। मेला समन्वयक मनोज साहू ने बताया कि गहलोत ने एक लाभार्थी को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल का वितरण भी किया।

मंत्री के साथ खेल कर रोमांचित हुए दिव्यांगजन—

मेले के अवलोकन के लिए पहुंचे मंत्री गहलोत ने दिव्यांगजनों के लिए आयोजित हो रही खेल गतिविधियों में भी भाग लिया। उन्होंने ब्लांइड क्रिकेट तथा बोसिया खेल में भाग लेकर दिव्यांगजनों की हौंसला अफजाई की।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button