News

सिंधी समाज की धर्मगुरु साईं वीनादेवी का देवलोक गमन, सिंधी समाज मे शोक व्याप्त

  • पाली।

  • IMG 20250805 WA0014

Ghevarchand Aarya
Author

Ghevarchand Aarya is a Author in Luniya Times News Media Website.

Call

वरूण अवतार भगवान झूलेलाल जी के 24 वे वंशज ठकुर सांई आसनलाल साहिब जी की बहु ब्रह्मलीन ठकुर साईं ओमलाल साहिब जी की धर्मपत्नी एवं वर्तमान में 26 वे वंशज भरूच धाम के गादेश्वर ठकुर सांई मनीष लाल जी की माता जी सिंधी समाज की गुरु माता जी वीनादेवी ओमप्रकाश ठकुर का 16 सितम्बर को देवलोक गमन हो गया जिसकी जानकारी मिलते ही सिंधी समाज पाली में शोक की लहर फेल गई। गुरुवार को पगड़ी रस्म द्वारकेश फार्म, सरदार पटेल स्टेच्यू के सामने तरसाली गाँव बड़ोदा में रखी गयी। जिसमे पाली से सिंधी समाज के गणमान्य जनों ने बड़ोदरा ( गुजरात ) जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

IMG 20250920 WA0022

साईं जी के शिष्य हेमन्त तनवानी ने बताया कि माता जी की आयु 80 वर्ष थी, उनका स्वभाव अत्यंत ही सरल था, वे धर्म की साक्षात् रूप थी, दिन दुखियों और पिडितो की सेवा उनका नैमितिक कर्म था। जो हमें प्रेरणा देता रहेगा। माता जी के निधन पर सिन्धी समाज सेवा समिति, पूज्य श्री झूलेलाल मन्दिर सिन्धी कॉलोनी, पूज्य श्री झूलेलाल ठकुर आसनलाल मंदिर के समस्त सेवादार और सिन्धी समाज के गणमान्य जनों ने माताजी बताए सद उपदेशों और शिक्षाओं पर आचरण करने का संकल्प व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button