Sports

सिरोही वॉलीबॉल संघ के चुनाव हुए सम्पन्न, इंद्रसिंह देवड़ा बने अध्यक्ष

  • सरूपगंज, सिरोही

माधुराम प्रजापत


सरूपगंज कस्बे के अनमोल प्लाजा होटल में जिला वॉलीबॉल संघ की जनरल मीटिंग का आयोजन हुआ। बैठक के साथ जिला अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी के चुनाव भी संपन्न हुए।


वालीबाल संघ के पूर्व सचिव रामलाल पटेल ने बताया कि सरूपगंज स्थित अनमोल प्लाजा होटल में वालीबाल संघ के जिला स्तरीय मीटिंग का आयोजन किया। राजस्थान वॉलीबॉल संघ पर्यवेक्षक हेमराज सोनवाल के मुख्य आतिथ्य में किया गया। बैठक में सभी अतिथियों का माला व साफा पहना कर स्वागत किया गया। बैठक के पश्चात जिलाध्यक्ष समेत जिला कार्यकारिणी के पद के लिए चुनाव अधिकारी हिन्दुराम डाबी की देखरेख में चुनाव हुए। जिसमें सिरोही जिलाध्यक्ष पद पर इंद्रसिंह देवड़ा बनास निर्विरोध निर्वाचित हुए। साथ ही जिला कार्यकारिणी में जिला सचिव रिंकू कुमारी आंजना, कोषाध्यक्ष जसवंत सिंह राणावत सहित पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए।

WhatsApp Image 2025 07 23 at 20.08.45

सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष इंद्रसिंह देवड़ा ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया सभी को संगठन साथ मिलकर कार्य करना चाहिए। इस दौरान पर्यवेक्षक हेमराज सोनवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि संगठन में सभी सदस्य एक समान होते हे, हमेशा एकजुटता के साथ संगठन को ऊंचाइयों पर ले जाने का कार्य करे। इस दौरान संगठन के पूर्व सचिव रामलाल पटेल ने सभी पदाधिकारियों व खेलप्रेमियों से आग्रह किया कि जिस प्रकार पूर्व में संगठन के साथ आप सभी ने जो सहयोग किया उसे नियमित रखे। इस दौरान खेल अधिकारी अमित शर्मा, नारायण पुरोहित, वहीद कुरैशी, दिनेश परिहार, लियाकत अली व प्रवीण सिंह चौहान समेत कई अतिथियों ने संबोधित किया। इस अवसर पर मुकेश सिंह बोराणा, विक्रम सिंह, गोरखाराम, प्रवीण प्रजापत, राकेश गुप्ता व घनश्याम सिंह चारण सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button