News

सेवाभारती अजमेर ने पंचशील लुहार बस्ती में लगाया चल चिकित्सा केंद्र

वंचितों एवं अभावग्रस्तों की सेवार्थ कार्यरत संस्था सेवाभारती अजमेर ने पंचशील लुहार बस्ती में रामदेव मंदिर के पास चल चिकित्सा केंद्र लगाया, जिसमे स्थानीय लोगो को निःशुल्क चिकित्सा परामर्श व आवश्यक्तानुसार दवाइयां दी गई.

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बस्ती के सामाजिक कार्यकर्ता ब्रह्मदेव जी थे। डॉक्टर एसएन माहेश्वरी व ब्रह्मदेव जी ने सम्मिलित रूप से मंत्रोच्चार के साथ दीप प्रज्वलन कर चल चिकित्सा केंद्र की शुरुआत की। चल चिकित्सा केंद्र पर 55 मरीज लाभान्वित हुए सभी को परामर्श व दवाइयां सेवा भारती की ओर से मुफ्त उपलब्ध कराई गई। उपरोक्त बस्ती में तीसरी बार चल चिकित्सा केंद्र लगाया गया। वरिष्ठ सुप्रसिद्ध फिजीशियन डॉ एसएन माहेश्वरी व डॉ. सुरेंद्र शर्मा ने सेवाएं दी। उन्होंने आगे भी बस्तियों में निशुल्क सेवा भारती के चिकित्सा केंद्र को सेवाएं देने का आश्वासन दिया। सेवा भारती बस्तियों में शिक्षा स्वास्थ्य स्वावलंबन व सामाजिक क्षेत्र के प्रकल्प चलाती है। सेवा भारती द्वारा चिकित्सा क्षेत्र में चल चिकित्सा केंद्र महानगर के विभिन्न बस्तियों में समय-समय पर लगाए जाएंगे इससे गरीबों को वंचित समाज को चिकित्सा सेवाएं उनके घर तक मिल सकेंगी। कार्यक्रम में सेवा भारती कार्यकर्ताओं बस्ती वासियों का सहयोग रहा l इस अवसर पर सेवा भारती कार्यकर्ताओं बस्ती वासियों का सहयोग रहा।

न्यूज़ डेस्क

"दिनेश लूनिया, एक अनुभवी पत्रकार और 'Luniya Times Media' के संस्थापक है। लूनिया 2013 से पत्रकारिता के उस रास्ते पर चल रहे हैं जहाँ सत्य, जिम्मेदारी और राष्ट्रहित सर्वोपरि हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
10:46