उत्तर प्रदेश

सेवा समर्पण की भावना के तहत वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के संग बाटी खुशियां।

शुभ कार्य वृद्धाश्रम में मनाकर युवा पीढ़ी को मानवता की राह पर ले चले। योगेन्द्र शर्मा

IMG 20250709 082833
सेवा समर्पण की भावना वैसे तो सभी में है किंतु नगर के नौबस्ता के पार्षद योगेन्द्र शर्मा ने अपने जन्मदिवस को समाज के असहाय लोगों के नाम किया। पार्षद योगेन्द्र शर्मा ने सुबह की शुरुआत दामोदर नगर स्थित वृद्धाश्रम में रह रहे सैकड़ों बुजुर्गों को पोहा चाय मिष्ठान वितरित कर किया। बुजुर्ग माताओं के द्वारा पार्षद योगेन्द्र शर्मा को मिला स्नेह देख मौजूद सभी भाव विभोर हो उठे। वहीं दूसरी ओर प्राइमरी स्कूल में पार्षद ने नन्हे स्कूली छात्र छात्राओं के संग केक काटा छात्राओं ने माथे पर तिलक लगा दीर्घायु होने की कामना की सभी छात्र छात्राओं को मिष्ठान नमकीन बिस्किट कोल्ड्रिंक्स वितरित की गई।
IMG 20250709 082816
इस मौके पर पार्षद योगेन्द्र शर्मा ने बताया कि जन्मदिवस तो वह मित्रों के संग पार्टी करके भी मना सकते थे किंतु उन्होंने अपना जन्मदिन उन बुजुर्गों के साथ मनाने का कार्य किया है जो आज वृद्धाश्रम में रह रहे हैं उन्होंने अपील करते हुए कहा कि आप भी अपने शुभ कार्य जैसे बच्चों के जन्मदिन एवं अन्य कार्यक्रम ऐसे ही जगह पर करें जिससे आने वाली युवा पीढ़ी भी सेवा समर्पण की राह पर चल सके
IMG 20250709 082851इस मौके पर मुख्य रूप से विष्णु दुबे सुनील झा सुशील द्विवेदी विकास मेहरोत्रा अमित तिवारी राजीव गुप्ता विकास बाजपेई विजय वर्मा राजेश शुक्ला भानु ठाकुर शिवा मिश्रा रोहित शर्मा अनुज बाजपेई मेहुल सत्यवीर सिंह विनोद तिवारी विजय त्रिपाठी लोकपाल सिंह सहित काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button