NewsNational News

स्वच्छता ही सेवा अभियान के समापन पर स्वच्छ भारत दिवस का आयोजन कर नगरपालिका सादड़ी ने सफाई मित्रों का किया सम्मान

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23

स्वच्छता ही सेवा अभियान के समापन समारोह पर स्वच्छ भारत दिवस का आयोजन कर नगरपालिका सादड़ी ने सफाई मित्रों को सम्मानित किया।

नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी नरपतसिंह राजपुरोहित ने बताया कि नगरपालिका अध्यक्ष खुमी देवी बावरी नगरपालिका उपाध्यक्ष हीरा राम जाट, वरिष्ठ पार्षद एडवोकेट संजय बोहरा, शहरी संकुल प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी विजय सिंह माली के सानिध्य में नगरपालिका परिसर में आयोजित स्वच्छ भारत दिवस का शुभारंभ गांधीजी व शास्त्री जी की तस्वीर पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण से शुरू हुआ।

IMG 20241003 WA0017

पार्षद नारायण राईका,निशा परमार, रमेश प्रजापत,घीसू लाल चौधरी, भैराराम गोयल ने भी गांधीजी शास्त्री जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। शहरी संकुल प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी विजय सिंह माली ने गांधी जी व शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डाला व इनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

नगरपालिका उपाध्यक्ष हीरा राम जाट ने स्वच्छता को अपना स्वभाव व संस्कार बनाने का अनुरोध किया।एडवोकेट संजय बोहरा ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगरपालिका सादड़ी को राज्य स्तर पर सम्मानित होने के लिए बधाई दी तथा इसे नगर के लिए गर्व बताया।

नरपतसिंह राजपुरोहित ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगरपालिका सादड़ी द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी। नगरपालिका अध्यक्ष खुमी देवी बावरी नगरपालिका उपाध्यक्ष हीरा राम जाट अधिशाषी अधिकारी नरपतसिंह राजपुरोहित, वरिष्ठ पार्षद एडवोकेट संजय बोहरा व स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर विजय सिंह माली के करकमलों से सभी सफाई मित्रों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। अधिशाषी अधिकारी नरपतसिंह राजपुरोहित ने आभार व्यक्त किया।मंच संचालन प्रकाश कुमार शिशोदिया ने किया।

इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि सोहनलाल प्रजापत,मुकेश कुमार,परबत सिंह , कैलाश कुमार सहित नगरपालिका कार्मिक उपस्थित रहे।जमादार भेराराम, रोशन, विक्रम सहित नगरपालिका कार्मिको ने व्यवस्थाएं संभाली।इससे पूर्व पीएम श्री श्रीधनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी की बालिकाओं ने प्रधानाचार्य विजय सिंह माली, कन्हैयालाल महावीर प्रसाद के निर्देशन में रैली निकाली जो नगरपालिका आकर संपन्न हुई।

उल्लेखनीय है कि स्वच्छता ही सेवा अभियान का समापन स्वच्छ भारत दिवस के रूप में किया जाना था।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button