स्वावलंबन, नेतृत्व क्षमता, सेवा, ओर पर्यावरण संरक्षण के साथ साहसिक गतिविधियों का संगम है स्काउटिंग, स्काउट गाइड ने ईको वाटिका में लगाए पेड़ पौधे

राष्ट्रपति एवं राज्य पुरस्कार स्काउट गाइड रोवर रेंजर प्रशिक्षण शिविर आयोजित
- राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय पाली
स्काउट गाइड जिला प्रशिक्षण केंद्र बजरंग बाड़ी, पाली में आयोजित राष्ट्रपति अवार्ड के लिए स्काउट गाइड रोवर रेंजर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है, शिविर में जिले के 125 स्काउट गाइड रोवर रेंजर सहभागिता कर रहे हैं|
दिनांक 24 से 28 मार्च 2026 तक आयोजित पॉच दिवसीय आवासीय शिविर में राष्ट्रपति अवार्ड, राज्य पुरस्कार अवार्ड प्रशिक्षण शिविर के साथ ही 03 दिवसीय जिला स्तरीय प्रकृति अध्ययन शिविर का आयोजन भी किया जा रहा है|
सी ओ स्काउट गोविन्द मीना ने बताया कि शिविर में जिला प्रशिक्षण केंद्र बजरंग बाड़ी पाली में पांच दिवसीय शिविर में 125 स्काउट गाइड एवं 3 दिवसीय प्रकृति अध्ययन शिविर में 45 रोवर रेंजर सहभागिता कर रहे हैं|
शिविर में भाग ले रहे स्काउट गाइड रोवर रेंजर स्वावलंबन, नेतृत्व क्षमता, सेवा, ओर पर्यावरण संरक्षण के साथ साहसिक गतिविधियो का प्रशिक्षण भी प्राप्त कर रहे हैं,
शिविर में भाग लेने वाले स्काउट गाइड को विषम परिस्थितियों में जीवन जीने की कला, कम संसाधनों में गुजारा करना, प्राथमिक सहायता, आपदा प्रबंधन, टेंट ओर शेल्टर लगाना, यूनिफार्म अथवा कपड़े की सहायता से घायल व्यक्ति को ले जाने के लिए स्ट्रेचर बनाना आदि विषयो का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, इसी के साथ स्काउट गाइड को नेतृत्व क्षमता, सेवा भाव, ओर पर्यावरण संरक्षण का पाठ भी पढ़ाया जा रहा है|

प्रकृति अध्ययन शिविर में भाग ले रहे स्काउट गाइड रोवर रेंजर प्रशिक्षण केंद्र पर ईको वाटिका तैयार कर संरक्षण का संकल्प भी लिया शिविर में सहभागिता कर रहे नन्हे स्काउट गाइड सेवा की सीख के साथ विभिन्न एडवेंचर बैस पर साहसिक गतिविधियो का कार्य भी कर रहे हैं|
सी ओ गाइड डिंपल दवे ने बताया कि जिला स्तरीय प्रशिक्षण केन्द्र पर आयोजित शिविर में राष्ट्रपति अवार्ड ओर राज्य पुरस्कार प्रशिक्षण शिविर का संचालन मोहन सिंह राठौड़ कर रहे हैं, शिविर में संभागीयों को प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु लीला जैन, दौलत सिंह, करमा राम, हिम्मत पटेल, जयपाल सिंह, नसीम बानो, विश्वा परमार, विशाल, हंसा कंवर आदि के द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है|
दिनांक 24 से 30 मार्च 2026 तक प्रशिक्षण केंद्र पर यूनिट लीडर बेसिक ओर एडवांस कोर्स का आयोजन भी किया जा रहा है, शिविर में 44 संभागी सहभागिता कर रहे हैं जिसका संचालन लीडर ट्रेनर स्काउट पुरुषोत्तम पुरी गोस्वामी, लीडर ट्रेनर स्काउट आलोक शर्मा ओर सी ओ गाइड डिंपल दवे द्वारा किया जा रहा है|













