स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूकता जोर पकड़ने से खाद्य तेल,चीनी और नमक की खपत आई गिरावट

कॉन्फडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय मंत्री एवं अखिल भारतीय खाद्य तेल व्यापारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शंकर ठक्कर ने बताया घरेलू मांग से सीधे तौर पर जुड़े खाद्य तेल का आयात लगातार गिर रहा है मई में 22% घटकर 11.78 लाख टन रह गया।
आंकड़ों से पता चलता है कि भारत में खाद्य तेल की प्रति व्यक्ति वार्षिक खपत 18 किलोग्राम और चीनी की खपत लगभग 20 किलोग्राम है। पिछले 2-3 महीनों में खाद्य तेल और चीनी की खपत में मौसम, कीमतों और बदलती प्राथमिकताओं सहित विभिन्न कारकों के कारण गिरावट आई है। यह गिरावट प्रधानमंत्री जी द्वारा लोगों को आह्वान कर मोटापा कम करने और स्वास्थ्य के प्रति जागृत होने के लिए खाद्य तेल,चीनी और नमक के कम इस्तेमाल करने के साथ भी मेल खाती है। इस अभियान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा फिट रहने के लिए खाना पकाने के तेल के उपयोग में कटौती करने की अपील का असर दिखने लगा है।
मई में खाना पकाने के तेल का आयात, जिसका घरेलू मांग से सीधा संबंध है, 22 प्रतिशत घटकर 11.78 लाख टन रह गया और अप्रैल में भी गिरावट पिछले वर्ष की तुलना में 32 प्रतिशत रही। इसी तरह,जून के दौरान सरकार द्वारा आवंटित 23 लाख टन चीनी कोटे में से 1 लाख टन चीनी बिना बिके रह गई, जबकि पिछले साल इसी महीने 25.5 लाख टन चीनी का आवंटन कम था। हालाँकि, जून के लिए अंतिम बिक्री के आंकड़े मिलों द्वारा प्रस्तुत मासिक विवरण के आधार पर 20 जुलाई के बाद ही उपलब्ध होंगे।

“गर्मियों के दौरान, खाना पकाने के तेल की खपत आम तौर पर अन्य मौसम की तुलना में कम होती है और जैसे-जैसे फरवरी से तापमान बढ़ता है, खपत में भी गिरावट आने लगती है। कुछ कंपनियों द्वारा ग्राम के हिसाब से कम मात्रा की पैकिंग में खाना पकाने का तेल बेचने से भी खाना पकाने के तेल की कुल मात्रा में गिरावट आई है,” कृषि मंत्रालय ने सबसे पहले इस साल मार्च में एफएम रेडियो चैनलों पर कुछ जिंगल्स प्रसारित किए थे जिनमें लोगों से खाने के तेल का सेवन कम करने की अपील की गई थी, जिसमें मोदी की अपील भी शामिल थी। बाद में, FSSAI ने फिट रहने की अपील में चीनी और नमक को शामिल करके एक अभियान शुरू किया।
अक्टूबर 2024-जुलाई 2025 के दौरान घरेलू बिक्री के लिए सरकार द्वारा चीनी कोटा का कुल आवंटन 229.5 लाख टन तक पहुँच गया, जो एक साल पहले की समान अवधि के 245 लाख टन से 6 प्रतिशत कम है। भारत में 2024-25 सीज़न (अक्टूबर-सितंबर) में रिकॉर्ड 290 लाख टन चीनी की खपत हुई थी। कुछ विशेषज्ञों ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया के प्रभाव के कारण रिफाइंड चीनी की बजाय गुड़ उत्पादों की ओर रुझान बढ़ा है इसलिए भी चीनी की खपत कम हुई है। दूसरी तरफ नमक का भी लोगों ने उपयोग कम किया है।












