स्व श्यामलाल मुर्मू की पुण्यतिथि पर झामुमो के दिग्गजों की महाजुटान श्रद्धांजलि अर्पित करने लोगों का लगा तांता

टुण्डी। धनबाद जिले के पश्चिमी टुंडी क्षेत्र अन्तर्गत शिबू आश्रम पोखरिया में आज़ सोमवार को झारखंड आन्दोलनकारी वीर श्यामलाल मुर्मू की पुण्यतिथि के अवसर पर झामुमो के दिग्गजों का महाजुटान हुआ़ जहां सभी दिग्गजों द्वारा मनियांडीह थाना परिसर में स्थित उनके समाधी स्थल पर दीप प्रज्जवलित कर पुष्प अर्पित किया गया तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर प्राथनाएं की गई।
बताते चलें कि श्रद्धांजलि सभा में झामुमो के कई दिग्गजों ने आज़ अपनी भागीदारी निभाई हालांकि टुण्डी के सर्वमान्य विधायक मथुरा प्रसाद महतो विदेश दौरे पर होने के कारण उनके प्रतिनिधि बसंत महतो ने झारखंड आन्दोलनकारी वीर श्यामलाल मुर्मू को अपनी ओर से पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दिया।
श्रद्धांजलि के दौरान स्व श्यामलाल मुर्मू,वीर शिबू सोरेन, विधायक मथुरा प्रसाद महतो के नारों से पूरा शहीद स्थल गूंज उठा।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में झामुमो जिलाध्यक्ष लखी सोरेन, रतिलाल टुडू, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश टुडू,महिला मोर्चा जिलाध्यक्षा मीना हेंब्रम, विधायक प्रतिनिधि बसंत महतो, झामुमो टुण्डी प्रखंड अध्यक्ष फूलचंद किस्कू, सचिव अब्दुल रशीद अंसारी, कामेश्वर प्रसाद सिंह, बाबा मनीर मस्तान, अजीमुद्दीन उर्फ छोटू अंसारी, मोनिका देवी, वीरू सिंह, बबलू सिंह, इन्द्रलाल बास्की,श्रवण बेसरा, मैनेजर हेंब्रम,अकरम हुसैन,अनवर अंसारी, इम्तियाज हुसैन, अब्दुल गनी, रूस्तम काजी, शहादत अंसारी, धनेश्वर मुर्मू,श्रवण टुडू, ज़लील अंसारी, मनोरंजन दां , श्यामलाल मुर्मू,प्रकाश मुर्मू, बहाली मंझियान, संतूलाल किस्कू,सज्जाद अंसारी समेत बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।














