News

हाइवे पर लेन ड्राइविंग नियमों के उल्लंघन पर अब सख्त कार्यवाही होगी

Satyanarayan Sen
Reporter

Satynarayan sen is a Reporter from Bhilwara and Publish many types of other Categories.

CallEmail

अभियान चित्तौड़गढ़ के गंगरार टोल से नरपतखेड़ी तक के छह लेन राजमार्ग खंड पर सख्ती से लागू किया जा रहा है


चित्तौड़गढ़ पुलिस द्वारा सिक्स लेन हाईवे पर लेन ड्राइविंग नियमों को लागू किया जा रहा है शुरुआती 10 दिनों में प्रशिक्षण या समझाइश की जाएगी तत्पश्चात लेन ड्राइविंग नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन चालकों द्वारा Lane Drive System की पालना सुचारू रूप से नहीं की जाती है, जिससे आये दिन दुर्घटना घटित होती है और भारी जान-माल की हानि होती है। वाहन चालकों द्वारा बरती गई लापरवाही के कारण यातायात अवरूद्ध व कई मामलों में कानून-व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति पैदा हो जाती है इन परिस्थितियों से बचने के लिए चित्तौड़गढ़ जिले में यह अभियान गंगरार टोल से नरपतखेड़ी तक के छह लेन राजमार्ग खंड पर सख्ती से लागू किया जा रहा है।

IMG 20251109 WA0007 IMG 20251109 WA0006 IMG 20251109 WA0005

शुरुआती 10 दिनों तक प्रशिक्षण एवं समझाइश अवधि के रूप में संचालित किया जाएगा, जिसमें वाहन चालकों को भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात संचालन के संबंध में जारी किये गये दिशा-निर्देशों / Lane Drive System के उपयोग के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों के फलेक्स, बैनर, बोर्डस को NHAI की सहायता से Road Owining Agency (सड़क स्वामित्व ऐजेंसी) और CSR द्वारा समन्वय कर इनका विज्ञापन किया जाकर वाहन चालकों को जागरूक किया जायेगा

पुलिस द्वारा “ लेन ड्राइविंग के नियमों की जानकारी दी जाएगी एवं उन्हें पालन हेतु जागरूक किया जाएगा। इसके पश्चात छह लेन राजमार्गों पर लेन ड्राइविंग का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी, जैसा कि मोटर वाहन नियमों में प्रावधानित है। जनजागरूकता एवं प्रशिक्षण अवधि पूर्ण होने के बाद नियमों का उल्लंघन करने पर चालान की कार्रवाई की जाएगी।

सभी वाहन चालक एवं नागरिकों से अपेक्षा है कि वे लेन अनुशासन का पालन करें, निर्धारित लेन में वाहन चलाएँ और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में सहयोग करें।

सभी अधिकारी एवं कार्मिक पूर्ण समर्पण एवं गंभीरता से इस अभियान को सफल बनाएं, ताकि यह पहल पूरे राजस्थान में एक प्रभावी एवं अनुकरणीय मॉडल के रूप में स्थापित हो सके।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button