14 वर्षीय बैडमिंटन प्रतियोगिता छात्र वर्ग में DPS तथा सेंटपाल पाली फाइनल में पहुंचीं

- सादड़ी।
स्थानीय आदर्श विद्यालय में चल रही 69वीं 14वर्षीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के छात्र वर्ग के फाइनल में डीपीएस पाली व सेंट पाल स्कूल पाली पहुंच गई है।
प्रतियोगिता संयोजक हेमलता सिंह ने बताया कि आज छात्र वर्ग के क्वार्टर फाइनल में सेंट पाल स्कूल फालना ने एम एस कवाड स्कूल पाली को ,आरविड सेंट्रल पाली ने इमेनुएल मिशन मारवाड़ जंक्शन को, डीपीएस पाली ने पार्श्वनाथ विद्यालय वरकाणा को तथा सेंट पाल स्कूल पाली ने विवेक स्कूल बाली को पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में डीपीएस स्कूल पाली ने सेंट पाल स्कूल फालना को तथा सेंट पाल स्कूल पाली ने आरचिड सेंट्रल स्कूल को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।

इसी प्रकार छात्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में सेंट पाल स्कूल पाली ने मरुधर विद्यावाडी को ,आरचिड सेंट्रल स्कूल ने आर वी सीनियर सेकेंडरी मारवाड़ जंक्शन को, डीपीएस स्कूल पाली ने सेंट्रल एकेडमी नया गांव पाली को तथा सेंट पाल स्कूल फालना ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंण्डिया को पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। हेमलता सिंह ने बताया कि चयन समिति संयोजक अरविंद कुमार के निर्देशन में सभी मैच तय कार्यक्रम के अनुसार हो रहे हैं।अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी विजय सिंह माली ने प्रतियोगिता स्थल का अवलोकन कर प्रतियोगिता का जायजा लिया व आवश्यक निर्देश दिए। अरुण सिंह, दीपिका लोहार, पूर्णिमा, श्यामा कुंवर, भंवरलाल जाट, प्रकाश कुमार शिशोदिया, मगाराम हिंगड़, छगनलाल सैनी, हेमंत चौहान, सुखाराम जाट, कृष्ण कुमार,महेश शर्मा, मोहनलाल व विक्रम सिंह राजावत ने मैचों की व्यवस्था संभाली। उल्लेखनीय है कि प्रतियोगिता का समापन 17सितंबर को होगा।











