NewsLocal News

महिला की उन्नति पर राष्ट्र की उन्नति निर्भर – पूर्व मंत्री मेघवाल

Nation's progress depends on women's progress - Meghwal

  • सादड़ी 8मार्च।

महिला की उन्नति पर राष्ट्र की उन्नति निर्भर है। महिलाएं धर्म की रक्षक, गृह लक्ष्मी है। उक्त उद्गार पूर्व आयुर्वेद राज्य मंत्री अचला राम मेघवाल ने स्थानीय नगरपालिका परिसर में नगरपालिका मंडल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए।

  • मेघवाल ने कहा कि कोई भी देश यश के शिखर पर तब तक नहीं पहुंच सकता जब तक महिलाओं का सशक्तिकरण नहीं हो।

WhatsApp Image 2024 03 08 at 16.11.01 1

इस अवसर पर बोलते हुए पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिलीप सोनी ने भारत सरकार व राज्य सरकार की महिला सशक्तिकरण हेतु चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी तथा इसका अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

शहरी संकुल प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी विजय सिंह माली ने भारत में महिला सशक्तिकरण की परंपरा पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला और महिला सशक्तिकरण में शिक्षा की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। अधिशाषी अधिकारी नरपतसिंह राजपुरोहित ने महिला सशक्तिकरण के आयामों की जानकारी दी तथा प्रधानमंत्री आवास योजना व प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना जैसी लाभकारी योजनाओं में नगरपालिका की ओर से सहयोग का आश्वासन दिया तथा नगर को स्वच्छ बनाने की मुहिम में महिलाओं का सहयोग मांगा।

WhatsApp Image 2024 03 08 at 16.11.02

  • फिनिश सोसाइटी के जगमोहन ने सिंगल यूज प्लास्टिक को धरती के लिए एक अभिशाप बताया तथा कपड़े की थैली को अपनाकर एक कदम स्वच्छता की ओर बढ़ाने की बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष खुमीदेवी बावरी ने की।

पूर्व आयुर्वेद राज्यमंत्री अचलाराम मेघवाल, नगरपालिका अध्यक्ष खुमीदेवी बावरी, अधिशाषी अधिकारी नरपतसिंह राजपुरोहित के करकमलों से प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभार्थियों गेरी, बदिया, पूरण, शांति, संतोष, सायरी को चैक दिए गए। इसी प्रकार मीना, अनिता, सुशीला, इंदिरा, रेखा, सुमित्रा, कमला, रजनी, ममता समेत समस्त स्वच्छता मित्र महिला कार्मिको का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया।

शहरी संकुल प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी विजय सिंहमाली ने उपस्थित महिलाओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई।

कनिष्ठ अभियंता जयेश पालीवाल, नरेंद्र हर्ष, राकेश माली, परबत सिंह, मानाराम के नेतृत्व में नगरपालिका कार्मिको ने कार्यक्रम की व्यवस्थाएं संभाली। इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष सुरेश पुरी गोस्वामी, घीसाराम जाट, पार्षद मांगीलाल गेहलोत, नारायण राईका, घीसूलाल चौधरी, नारायण राव, प्रफुल्ल राव, मांगीलाल सगरवंशी, सुंदर बोहरा, संतोष जांगिड़, सेवा भारती महिला कार्य जिला संयोजिका निकिता रावल समेत प्रबुद्ध जन व सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button