Education & Career

8 वर्षीय बच्चों को विद्यालय में घुसकर सवर्ण युवक ने लात घूसों से पीटा,एससी एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज 

  • लखीमपुर/नीमगांव

  • IMG 20250805 WA0014

Vishwajit Mishra 

थाने क्षेत्र के अतरौली गांव में अजीबो गरीब मामला प्रकाश में आया है। जहां प्राथमिक विद्यालय में बच्चों बच्चों में हुई कहा सुनी को लेकर विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। पासी समाज के 8 वर्षीय विनीत पासी पुत्र श्रवण पासी को गांव के कुनकुन उर्फ प्रदीप शुक्ला पुत्र बाबू शुक्ला ने प्राथमिक विद्यालय में घुसकर बच्चे को लात घूसों से बुरी तरह पीटा और जाति सूचक गालियां दी और अपमानित किया जब विद्यालय की शिक्षाओं ने मना किया तो उनको भी उनसे गाली गलौज किया।

IMG 20250914 WA0041

घटना 11 सितंबर की है। 2 दिन बीत जाने के बाद पुलिस का ढुलमुल रवैया देख पीड़ित डर और सहम गया। सुलह समझौते के लिए बराबर दबाव बनाया जा रहा था। परिवार को धमकाया जा रहा था।जब इसकी भनक लाखन आर्मी टीम लखीमपुर को लगी तो विधानसभा क्षेत्र कस्ता के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने तत्काल थाने का घेराव किया।

जब तक sc/st एक्ट में मुकदमा दर्ज नहीं हो गया तब तक वहीं पर डटे रहे। और अन्ततः मेहनत रंग लाई धारा 115(2), 352, 351(2), 3(1)(द), 3(1)(ध) 3(2)(va) तहत सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। विधानसभा क्षेत्र कस्ता मीडिया प्रभारी पंकज राजपासी, बेहजम ब्लॉक अध्यक्ष अमित पासी, सक्रिय सदस्य रंजीत पासी, सुशील पासी, सिद्धार्थ और अन्य साथी मौजूद रहे।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button