State News

दिल्ली में पेपर लीक मामले में एनटीए के खिलाफ प्रदर्शन में बाली विस के युवा भी राकेश सवनसा के नेत्तृव में हुए शरीक

  • नई दिल्ली

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23

नीट यूजी में गड़बड़ियां सामने आने और नेट व नीट पीजी रद होने के बाद एनटीए के खिलाफ छात्रों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा है।

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआइ) ने एनटीए कार्यालय पर और यूथ कांग्रेस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर एनटीए को खत्म करने व नीट यूजी दोबारा कराने की मांग की।

WhatsApp Image 2024 06 28 at 16.26.16

इस दौरान पेपर लीक मामले में प्रदर्शन में बाली विधानसभा से विधानसभा अध्यक्ष राकेश सवनसा अपनी टीम के साथ शामिल हुए। बाली विस अध्यक्ष राकेश सवनसा ने कहा कि युवाओ के साथ हो रहे जुल्म के खिलाफ युवा कांग्रेस बाली विधानसभा संघर्षरत रहेगा।

WhatsApp Image 2024 06 28 at 16.26.16 1
सवनसा ने बताया कि मैं और पूरी बाली विधानसभा टीम हरीश भाटी, शहबाज़, प्रकाश, कुशल, ओम पाल, निर्जन, नरेश, जगदीश, राजेश, अरमान, रमेश, मनोज सहित कई एनएसयूआई के कार्यकर्ता और युवा साथी राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी के नेतृत्व में एनटीए के कार्यालय में घुस गये। एनटीए बंद करो की जमकर नारेबाजी की। एनएसयूआई ने एनटीए के दफ्तर पर ताला जड़ दिया। इस दौरान वरुण चौधरी ने कहा, एनटीए पर शिक्षा मंत्री को उचित कार्रवाई करनी चाहिए।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button