Local News

पीएमश्री बालिका विद्यालय में पुलिस विभाग ने दी सुरक्षा सखी व साईबर सुरक्षा की जानकारी

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23

सादड़ी 19अक्टूबर।

स्थानीय पीएम श्री श्रीधनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी में प्रधानाचार्य विजय सिंह माली के सानिध्य में पुलिस विभाग के कार्मिको प्रतिभा व सुरेंद्र कुमार ने सुरक्षा सखी और साईबर सुरक्षा की जानकारी दी।

उप प्राचार्य स्नेहलता गोस्वामी ने बताया कि पुलिस कांस्टेबल प्रतिभा ने बालिकाओं को सुरक्षा सखी की संकल्पना, महत्व व इसके द्वारा करणीय गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी।

IMG 20241019 WA0028

इसी प्रकार कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार ने साईबर सुरक्षा की जानकारी देते हुए साईबर क्राइम की जानकारी दी तथा इनसे बचने के लिए उपाय बताए। उन्होंने हेल्प लाइन 1930की जानकारी दी। प्रतिभा व सुरेंद्र कुमार ने बालिकाओं की इस संबंध में जिज्ञासाओं का समाधान किया। इससे पहले प्रधानाचार्य विजय सिंह माली व गार्गी मंच प्रभारी कविता कंवर के द्वारा पुलिस कार्मिको का स्वागत किया गया।

इस अवसर पर मधु गोस्वामी महावीर प्रसाद कन्हैयालाल मनीषा ओझा वीरमराम चौधरी रमेश सिंह राजपुरोहित रमेश कुमार वछेटा मनीषा सोलंकी व गजेंद्र सिंह समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। मंच संचालन प्रकाश कुमार शिशोदिया ने किया।

उल्लेखनीय है कि साइबर अपराधों से बचने के लिए पुलिस व शिक्षा विभाग द्वारा जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button