Local News

सादड़ी स्थानकवासी वूमेन आर्गेनाइजेशन ने सेवा भारती के बाल संस्कार केन्द्र को सामग्री भेंट की

  • सादड़ी 14नवंबर।

सादड़ी स्थानकवासी वूमन ओर्गेनाइजेशन की सदस्यों ने आज सेवा भारती द्वारा संचालित बाल संस्कार केन्द्र मेघवालों का बड़ा बास सादड़ी का अवलोकन किया तथा केंद्र को एक अलमारी, ग्रीन बोर्ड,वाटर कैंपर, स्टूल व शिक्षण सामग्री भेंट की।

सेवा भारती जिला प्रचार प्रमुख दिनेश लूणिया ने बताया कि सादड़ी स्थानकवासी वूमन ओर्गेनाइजेशन की लाड कंवर पुनमिया, विमला पुनमिया तथा कांता कावेडिया बाल संस्कार केन्द्र पहुंची जहां सेवा भारती महिला कार्य प्रमुख निकिता रावल ने उनका स्वागत किया तत्पश्चात प्रांत सहमंत्री विजय सिंह माली ने सेवा भारती की जानकारी दी तथा नगर में चल रहे सेवा प्रकल्पों की जानकारी दी। इस अवसर बाल संस्कार केन्द्र की शिक्षिका दुर्गा के निर्देशन में भैया बहनों ने वंदना कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जिसे लाड़ कंवर व विमला पुनमिया ने सराहा।

लाड कंवर पुनमिया व सादड़ी स्थानकवासी वूमन ओर्गेनाइजेशन की सदस्यों ने सेवा भारती को इस बाल संस्कार केन्द्र के लिए एक अलमारी, ग्रीन बोर्ड, वाटर कैंपर, स्टूल व शिक्षण सामग्री भेंट की। इन्होंने भविष्य में और सहयोग करने का विश्वास दिलाया। इस अवसर पर सेवा भारती के जिला उपाध्यक्ष मोहनलाल सोलंकी, डिंपल भाटी उपस्थित रहीं।

Advertising for Advertise Space

उल्लेखनीय है कि सेवा भारती नर सेवा नारायण सेवा के ध्येय के साथ शिक्षा स्वास्थ्य स्वावलंबन तथा सामाजिक आयाम के सेवा कार्य कर रही है। नगर में 4बालसंस्कार केंद्र,2सिलाई केंद्र,1कसीदा केंद्र,2वैभवश्री,1योगकेंद्र व 1जलगृह का संचालन किया जा रहा है।

न्यूज़ डेस्क

"दिनेश लूनिया, एक अनुभवी पत्रकार और 'Luniya Times Media' के संस्थापक है। लूनिया 2013 से पत्रकारिता के उस रास्ते पर चल रहे हैं जहाँ सत्य, जिम्मेदारी और राष्ट्रहित सर्वोपरि हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
12:37