Religious
भगवान देव नारायण मूर्ति स्थापना का पांच दिवसीय कार्यक्रम संपन्न

- खेड़ा (शाहपुरा)
शाहपुरा क्षेत्र के काशीराम जी का खेड़ा गांव में भगवान देव नारायण की मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम 16 से 20 मई तक चला। इस दौरान बाबा रामदेव मंदिर पर पांच दिन तक सत्संग हुआ।
कार्यक्रम में बाबा रामदेव मंदिर से भगवान देव नारायण मंदिर तक शोभायात्रा निकाली गई। रात्रि सत्संग में शैतान गुर्जर और उनकी टीम ने देव नारायण की बगड़ावत कथा का आयोजन किया।

इस कार्यक्रम में मेघवंशी समाज के भोपा नारायण (आमनी), मगना (बडेसरा), मांगू (काशीराम जी का खेड़ा) सहित कई लोग मौजूद रहे।












