News

पचपदरा रिफाइनरी उद्घाटन में शामिल होंगे रानी मंडल के भाजपा कार्यकर्ता, बसों की विशेष व्यवस्था

Bharat Jingar

  • रानी स्टेशन | 21 अप्रैल 2026

राजस्थान के पचपदरा रिफाइनरी के उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी के शामिल होने के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी मंडल रानी के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं और लाभार्थी परिवारों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर-घर जाकर पीले चावल देकर निमंत्रण दिया जा रहा है।

मंडल अध्यक्ष हरिश गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के लिए विशेष बसों की व्यवस्था की गई है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस महत्वपूर्ण अवसर के साक्षी बन सकें।

Related Articles

WhatsApp Image 2026 04 20 at 12.32.50 PM

भाजपा मंडल रानी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कुल तीन बसें निर्धारित की गई हैं—

  • पहली बस लाल मंदिर सिनेमा हॉल के पास से
  • दूसरी बस सनातन धर्मशाला, प्रताप बाजार से
  • तीसरी बस मिठेश्वर महादेव मंदिर से

तीनों बसें प्रातः 5:00 बजे रवाना होंगी। सभी कार्यकर्ताओं से समय पर निर्धारित स्थानों पर पहुंचने का आग्रह किया गया है।

मंडल अध्यक्ष हरिश गहलोत ने मंडल पदाधिकारियों, पूर्व अध्यक्षों, नगरपालिका प्रतिनिधियों, पार्षदों, मोर्चा अध्यक्षों और बूथ अध्यक्षों से कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और इस अवसर पर अधिकतम उपस्थिति संगठन की एकजुटता और मजबूती को दर्शाएगी।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button