वेद मंत्रों के गान के साथ बच्चों ने किया हवन, रविवार को होगा शिविर का समापन

- पाली
आर्य समाज पाली की युवा शाखा आर्य वीर दल पाली के चरित्र निर्माण एवं आत्मरक्षा शिविर के सातवें दिन ध्वजारोहण, सूर्य नमस्कार, भुमि नमस्कार, लाठी संचालन, मलखंभ, जिम्नास्टिक, तलवार चलाना, परम्परागत खेल के बाद सभी बच्चों ने रीकू पंवार भरतवीर सिंह, कृष्णा आर्या , तनू आर्या, टीना आर्या के नैतृत्व में यज्ञ वेदी के समक्ष बैठकर ओ३म् जाप, गायत्री मंत्र, और ईश्वर स्तुति मंत्र के बाद विधि-विधान से हवन कर यज्ञ में आहुतियां दी।
आज के कार्यक्रम में आर्य समाज पाली के संरक्षक धनराज आर्य, प्रधान मगाराम आर्य, मंत्री विजयराज आर्य, सदस्य शिवराम प्रजापत, पूर्व प्रधान गजेन्द्र अरोड़ा आदि उपस्थित रहे।
प्रधान मगाराम ने भजन सुनाया। धनराज आर्य, शिवराम प्रजापत ने नैतिकता सदाचार और शाकाहार पर उद्बोधन दिया। विजयराज आर्य ने यज्ञ क्यों करना चाहिए ? यज्ञ से क्या लाभ मिलता है? इस बारे में बताया। उन्होने बच्चो को हवन करता देख खुशी व्यक्त करते हुए शिविर संचालक देवेन्द्र मेवाडा , हनुमान आर्य और मुख्य प्रशिक्षक भरत कुमावत के प्रयासों की सराहना की।
विश्वकर्मा शिक्षा समिति सम्पूर्ण पाली जिला कोषाध्यक्ष चम्पालाल लूंजा ने बच्चों का व्यायाम प्रदर्शन अनुशासन एवं शिष्टता और देखकर आर्य वीर दल और प्रशिक्षको की मुक्त कंठ से सराहना की। उन्होंने कहां की ऐसा कार्यक्रम हर समाज संस्था में होवे तो भारत में रामराज्य स्थापित होकर पुनः सोने की चिड़िया बन जावे।
प्रचार मंत्री घेवरचन्द आर्य ने बताया कि समापन समारोह के लिए आर्य वीर दल अध्यक्ष दिलीप परिहार के नैतृत्व में अलग-अलग कमेटीयो का गठन कर कार्य आवंटन किया गया है।
समापन कार्यक्रम को लेकर देवेन्द्र मेवाडा, हनुमान आर्य, घेवरचन्द आर्य, कुन्दन चौहान, महेन्द्र प्रजापत, गणपत भदोरिया, पुखराज शर्मा, भंवर गौरी, भरत कुमावत, योगेन्द्र देवड़ा, राहुल तेजी, पारस मेवाडा, मनोहर सिंह चोटिला, कुशल देवड़ा, राहुल तेजी, मुकेश देवड़ा, विरेन्द्र सिंह, जमना प्रसाद, रामचन्द्र भट्ट, केलाश आर्य, रीकू पंवार, भरतवीर सिंह, कृष्णा आर्या, तनु आर्या, टीना आर्या आदि तैयारियां में जुटे हैं।