Religious

आर्य वीर दल पाली का द्वितीय मासिक बौद्धिक सत्र सम्पन्न

  • पाली

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23

Ghevarchand Aarya
Author

Ghevarchand Aarya is a Author in Luniya Times News Media Website.

Call

पाली सोमवार 28 जुलाई आर्य वीर दल महर्षि दयानन्द सरस्वती व्यायामशाला लाखोटिया मार्ग पाली में रविवार को नियमित ध्वजारोहण के पश्चात द्वितीय मासिक बौद्धिक सत्र आयोजित हुआ। जिसमें जवाहर उच्च माध्यमिक विद्यालय के संस्थापक पुखराज शर्मा मुख्य यजमान बने। आर्य वीर दल सचिव वैदिक विद्वान हनुमान आर्य के ब्रह्मात्व में आर्य वीरो ने वेद मंत्रों से यज्ञ में आहुतियां प्रदान कर देव यज्ञ किया।

आर्य वीर दल प्रचार मंत्री घेवरचन्द आर्य ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम अनुसार ध्वजारोहण कर शाखा का श्री गणेश किया गया। बौद्धिक सत्र के तहत ओ३म् का उच्चारण करके प्राणायाम किया फिर संध्या की गई उसके बाद आचमन, ईश्वर स्तुति मंत्रों का गान किया गया। पश्चात दीप प्रज्वलित के बाद अग्नि स्थापित कर विधिवत हवन किया गया।

IMG 20250728 WA0006 IMG 20250728 WA0007

इससे पूर्व हनुमान जांगिड़ ने हवन करने, यज्ञोपवीत धारण करने के महत्व और होने वाले लाभों के बारे में बताया। मुख्य यजमान पुखराज शर्मा एवं कोषाध्यक्ष महेन्द्र प्रजापत सहित उपस्थित आर्य वीरो को नवीन यज्ञोपवीत धारण करवाया गया। यज्ञ उपरान्त हनुमान आर्य ने ईश्वर भक्ति से ओत-प्रोत डुबती को बचा लेने वाले भजन सुनाया। सभी ने एक स्वर में यज्ञ स्वरूप प्रभो भाव उज्जवल किजिए……..। प्रार्थना भजन गाकर ईश्वर से सबके लिए मंगल की प्रार्थना की गई एवं आर्य समाज के नियमो को वाचन कर जयघोष तथा शान्ति पाठ के पश्चात कार्यक्रम समाप्त किया गया।

वरिष्ठ आर्य वीरो ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहां की इस प्रकार के आयोजन से बच्चों को अपना सनातन धर्म एवं संस्कृति को समझने का अवसर मिलता है। जिससे उनमें संस्कार, धार्मिक अध्यात्मिक और बोद्धिक ज्ञान विकसित होते है। इस अवसर पर आर्य वीरांगना पूजा तोमर, आर्य वीर हनुमान आर्य, घेवरचन्द आर्य, उपाध्यक्ष देवेन्द्र मेवाडा, कोषाध्यक्ष महेन्द्र प्रजापत, विनोद सिंह तोमर, पुखराज शर्मा, विष्णु बंजारा, हनुमान सिंह रावत, मनीष प्रजापत, सचिन आर्य, सिद्धार्थ आर्य, भरतवीर सिंह, दिव्यांश तोमर, पियष सोनल सहित कई आर्य वीर वीरांगनाएं मौजद रहे।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button