Education & Career

विद्यालय सामाजिक परिवर्तन के केंद्र बने – महेंद्रानंद गिरी

  • नाडोल।

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23

  • IMG 20250805 WA0014

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

विद्यालय सामाजिक परिवर्तन के संवाहक है। हमारे विद्यालय व्यसन मुक्त समाज,नशा मुक्त समाज,कुरीति मुक्त समाज बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर सामाजिक परिवर्तन के केंद्र बने। उक्त उद्गार श्री कृष्ण धाम गुड़ा मांगलियान के परम पूज्य संत महेंद्रानंद गिरी ने श्री कृष्ण धाम गुड़ा मांगलियान में आयोजित ब्लाक स्तरीय उच्च माध्यमिक विद्यालय संस्था प्रधान सत्रारंभ वाक्पीठ के समापन समारोह में व्यक्त किए। महेंद्रानंद गिरी ने कहा कि हम अपने विद्यालयों में गतिविधि आधारित आनंददायी शिक्षा दे।

मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी मोहनलाल बलाई ने संस्था प्रधानों को दायित्व बोध कराते हुए उन्हें विद्यालय प्रथम के भाव से अपने विद्यालय के कार्यों को समय पर संपादित कर आनलाइन करने व दस्तावेजीकरण करने का आह्वान किया। वाक्पीठ अध्यक्ष विजय सिंह माली ने शाला स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उसके क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की अपील की। समापन सत्र की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षा अधिकारी हीरालाल रावलिया ने की। सरस्वती पूजन व भारत माता पूजन से प्रारंभ हुए इस समापन समारोह में वार्ताकारों राजेश पुरी गोस्वामी, चंपालाल सुथार,दलपत सिंह व व्यवस्था में सहयोग करने वाले कार्मिकों राजेश देवड़ा, रमेश सिंह राजपुरोहित, आदित्यराज सिंह , कानाराम, अशोक कुमार, हेमंत गर्ग को सम्मानित किया। वाक्पीठ संयोजक पर्बत सिंह राठौड़ का भी वाक्पीठ कार्यकारिणी की ओर से अभिनंदन किया गया।

इससे पहले हीरा लाल रावलिया द्वारा नैतिक शिक्षा, राजेश पुरी गोस्वामी द्वारा सेवा पुस्तिका संधारण, चंपालाल सुथार द्वारा एस एन ए दस्तावेजीकरण,दलपत सिंह द्वारा शाला संबलन,विजय सिंह माली द्वारा शाला स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम, तुलसाराम बोगरेचा द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता, लेखाकार दिलीप कुमार द्वारा अनुपयोगी सामग्री निस्तारण , ओमप्रकाश शर्मा द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020पर वार्ता दी गई। मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी मोहनलाल बलाई द्वारा संस्था प्रधानों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।जगदीश हांबड,दिनेश मधुकर, जगदीश चौधरी ने भी रचनात्मक सुझाव दिए।

WhatsApp Image 2025 08 06 at 16.08.17 1

वाक्पीठ संयोजक पर्बत सिंह राठौड़ व वाक्पीठ सचिव तुलसाराम बोगरेचा ने आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर मधु पांडेय, स्नेहलता गोस्वामी, नैनाराम पचार, छगनलाल भाटी,हरीश बावल, मदनलाल मालवीय, मूलचंद मालवीय, चन्दन सिंह, महेंद्र देवपाल, मानसिंह, गोमाराम मीना समेत समस्त संस्था प्रधान व राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के सह जिला मंत्री विक्रम सिंह जैतावत उपस्थित रहे उल्लेखनीय है कि इस दो दिवसीय सत्रारंभ वाक्पीठ में अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी प्रवीण जांगिड़ व मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी मोहनलाल बलाई के मार्गदर्शन में शैक्षिक सहशैक्षणिक मुद्दों पर विचार मंथन कर विचार नवनीत प्राप्त किया।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button