टुंडी न्यूज

मॉडर्न पब्लिक स्कूल बेहड़ा में 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

DEEPAK KUMAR PANDEY
Correspondent Dhanbad

DEEPAK KUMAR PANDEY Correspondent - Dhanbad (Jharkhand)

WEBSITECALLEMAIL

टुण्डी, 16 अगस्त (दीपक पाण्डेय)  टुण्डी प्रखंड के बेहड़ा कमारडीह स्थित सुप्रसिद्ध मॉडर्न पब्लिक स्कूल में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हर वर्ष की भांति इस बार भी विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और आकर्षक राष्ट्रीय झांकियां प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया।

आकर्षक झांकियों से बंधा सभी का मन

कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत, नृत्य और विभिन्न झांकियों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भावपूर्ण बना दिया। इन झांकियों ने स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और देश की विविधता का सजीव चित्रण किया, जिसे देखकर अभिभावक और अतिथि मंत्रमुग्ध हो उठे।

अतिथियों की उपस्थिति और उत्साह

बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए विद्यालय के चेयरपर्सन मोहम्मद सलाहुद्दीन, प्रधानाध्यापक मोहम्मद इरशाद, उप-प्रधानाध्यापिका पिंकी कुमारी, परीक्षा नियंत्रक मोहम्मद नदीम और टीचर्स इंचार्ज सिंटू कुमार मंडल सहित कई अभिभावक, जनप्रतिनिधि, ग्रामीण और अध्यापकगण मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन और समापन

कार्यक्रम का सफल संचालन अध्यापक सैफुल्लाह खालिद और अध्यापिका रिया कुमारी दे ने किया। अंत में विद्यालय को-ऑर्डिनेटर आसिफ़ ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया और राष्ट्रगीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button