Education & CareerLocal News

गणित के चार्ट एवं माडल निर्माण में बालिकाओं ने दिखाई प्रतिभा

  • IMG 20250805 WA0014

सादड़ी 18अगस्त। स्थानीय पीएम श्री श्री धनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी में प्रधानाचार्य विजय सिंह माली के सानिध्य में गणित सर्कल प्रभारी मनीषा ओझा के निर्देशन में आयोजित गणितीय चार्ट व माडल निर्माण प्रतियोगिता में बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की।

पीएम श्री योजना प्रभारी कन्हैयालाल ने बताया कि गणित सर्कल की गतिविधि में गणित की वरिष्ठ अध्यापक मनीषा ओझा ने गणितज्ञ वराहमिहिर की जीवनी पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य विजय सिंह माली ने गणित को जीवनोपयोगी बताते हुए गणित में रुचि लेने का आह्वान किया।

IMG 20250818 WA0042

इस अवसर पर मधु गोस्वामी, कविता कंवर व मनीषा सोलंकी ने प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाई। चार्ट व माडल निर्माण प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को प्रधानाचार्य विजय सिंह माली ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर सरस्वती पालीवाल वीरम राम चौधरी रमेश सिंह राजपुरोहित सुशीला सोनी रमेश कुमार वछेटा केनाराम गजेन्द्र सिंह पुरुषोत्तम समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।मंच संचालन प्रकाश कुमार शिशोदिया ने किया।

उल्लेखनीय है कि पीएम श्री योजना के अंतर्गत विद्यालय में गणित सर्कल का गठन कर समय समय पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाता है।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button