एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत पीएम श्री बालिका विद्यालय में निबंध व चार्ट निर्माण प्रतियोगिता आयोजित

- सादड़ी।
स्थानीय पीएम श्री श्री धनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी में प्रधानाचार्य विजय सिंह माली के सानिध्य में एक भारत श्रेष्ठ भारत गतिविधि के तहत निबंध व भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को सम्मानित किया गया।
एक भारत श्रेष्ठ भारत गतिविधि प्रभारी वीरम राम चौधरी ने बताया कि एक भारत श्रेष्ठ भारत गतिविधि के तहत असम राज्य राजस्थान का युग्म राज्य है।असम राज्य के इतिहास कला संस्कृति के बारे में कन्हैयालाल व मधु गोस्वामी के निर्देशन में निबंध व चार्ट निर्माण प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें रमेश सिंह राजपुरोहित व रमेश कुमार वछेटा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को प्रधानाचार्य विजय सिंह माली ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य विजय सिंह माली ने कहा कि पूर्वोत्तर का द्वार कहा जाने वाले असम का इतिहास गौरवशाली है, स्वतंत्रता संग्राम में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।चाय के बागानों के लिए प्रसिद्ध असम हस्तशिल्प के लिए भी प्रसिद्ध है। माली ने विद्यार्थियों को असमिया भाषा सीखने व असम के बारे में पुस्तकें पढ़ने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर मनीषा ओझा कविता कंवर सरस्वती पालीवाल मनीषा सोलंकी केना राम गजेन्द्र सिंह पुरुषोत्तम समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।मंच संचालन प्रकाश कुमार शिशोदिया ने किया।
उल्लेखनीय है कि भारत की एकता व अखंडता को सुदृढ़ करने व राष्ट्रीय भावात्मक एकता को पुष्ट करने के लिए एक भारत श्रेष्ठ भारत गतिविधि संचालित की जाती है।












