News

भीलवाड़ा में आयुर्वेद दिवस पर डॉ. सरफराज अली खान हुए सम्मानित

परमेश्वर कुमार दमामी
रिपोर्टर

परमेश्वर कुमार दमामी, संवाददाता - बनेड़ा

mailcallvissit

आयुर्वेद दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेद अस्पताल भीलवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय लापिया के प्रभारी डॉ. सरफराज अली खान को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

आयुर्वेद विभाग भीलवाड़ा के उपनिदेशक डॉ. महाराज सिंह एवं सहायक निदेशक डॉ. रामस्वरूप शर्मा ने संयुक्त रूप से डॉ. खान को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

डॉ. खान ने ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ और प्रभावी बनाने के साथ-साथ आयुर्वेद पद्धति को बढ़ावा देने के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उनके द्वारा समय-समय पर लगाए गए ग्रामीण स्वास्थ्य शिविरों, जागरूकता कार्यक्रमों और निःशुल्क परामर्श सेवाओं का लाभ सैकड़ों लोगों को मिल चुका है।

Related Articles

इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि डॉ. सरफराज अली खान जैसे कर्मठ अधिकारी आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति को जन-जन तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। वहीं स्थानीय ग्रामीणों और उपस्थित लोगों ने भी उनके कार्यों की सराहना की।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button