News

पतंजलि योग समिति लाखोटिया में आयोजित हुआ विश्व शांति देव यज्ञ

Ghevarchand Aarya
Author

Ghevarchand Aarya is a Author in Luniya Times News Media Website.

Call

पतंजलि योग समिति लाखोटिया में मंगलवार को प्रातः सुर्योदय के समय विश्व शान्ति और सबके स्वास्थ्य और खुशहाली की मंगलकामना के लिए आर्य वीर दल पाली के संयुक्त तत्वावधान में आचार्य हनुमान जांगिड़ के ब्रह्मात्व में ईश्वर स्तुति प्रार्थना उपासना के बाद सस्वर वेदमंत्रों का गान करते हुए यज्ञ में आहुतियां दी गई। जिसमें राजेन्द्र स्नेहलता सपत्नीक मुख्य यजमान बने।

आर्य समाज मंत्री विजयराज आर्य ने के यज्ञ का महत्व बताते हुए कहा कि यज्ञ ब्रह्मण्ड की नाभि और संसार का सर्वश्रेष्ठ कर्म है। यज्ञ की अग्नि देवों का मुख है जो अग्नि में डाले गये पौष्टिक तथा सुगंन्धित पदार्थ सभी देवों तक पहुंचाती है जिससे पंच तत्वों की पुष्टि होती है। जिसके परिणाम स्वरूप मनुष्य को सुख पहुंचता है।

WhatsApp Image 2025 12 30 at 5.33.51 PM

यज्ञ हमारी सनातन संस्कृति की धुरी और योग हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। हमें हमारे पूर्वजों द्वारा सौंपी गई इस धरोहर को अपने जीवन में अंगीकार कर आने वाली पिढी को अवगत करवाना होगा। यज्ञ एक वैज्ञानिक विधि भी है जिससे पर्यावरण संरक्षण होता है । योग समिति अध्यक्ष विजयराज सोनी ने भी योग के महत्व पर उद्बोधन देते हुए योग को दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाएं जाने का आव्हान किया।

इस अवसर पर विजयराज सोनी, महेश कुमार सोनी, हुकमीचंद कोका, विमलचन्द सालेचा, घेवरचन्द आर्य, केलाश आर्य, राजेन्द्र भट्टड़, शिवराज सिंह जेतावत, कालूराम चौधरी, किशोर सोनी, सी एम वैष्णव, संगीता शर्मा, विजया शर्मा, राजेश भरतीयां, मेघराज सहित कई योग प्रेमियों ने यज्ञ में आहुतियां दी। योग समिति अध्यक्ष विजयराज सोनी ने आज के कार्यक्रम की सफलता पर सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button