युवाओं में खेल भावना बढ़ाने वाली सवाई भोज क्रिकेट प्रतियोगिता, पोस्टर विमोचित

सवाई भोज क्रिकेट प्रतियोगिता का पोस्टर विमोचन भव्य रूप से सम्पन्न
रिपोर्ट: परमेश्वर दमामी
आसींद क्षेत्र के सवाई भोज मंदिर प्रांगण में सवाई भोज क्रिकेट प्रतियोगिता के पोस्टर
विमोचन का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम श्री श्री 1008
सुरेश दास महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित किया गया, जिससे आयोजन का वातावरण आध्यात्मिक गरिमा से परिपूर्ण रहा।
समारोह के दौरान प्रतियोगिता के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री रामलाल गुर्जर, देवसेना जिलाध्यक्ष श्री लादू लाल गुर्जर सहित क्षेत्र के अनेक समाजसेवी, गणमान्य नागरिक एवं युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार की क्रिकेट प्रतियोगिताएं युवाओं में खेल भावना,
अनुशासन और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देती हैं। आयोजकों द्वारा प्रतियोगिता की
तिथियों, प्रारूप एवं व्यवस्थाओं की जानकारी भी साझा की गई।

इस अवसर पर समस्त गुर्जर समाज भीलवाड़ा की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली।
अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, समाजजनों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।














