Breaking NewsNews

पोयणा में बिजली विभाग की घोर लापरवाही, मकान की दीवार में दफनाया गया विद्युत खंभा

ग्रामीणों में आक्रोश: दीवार में फंसा बिजली खंभा, विभाग मौन


WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

LTN-POWER-NEGLIGENCE-POYNA-2026

⚡ LUNIYA TIMES NEWS NETWORK | GROUND REPORT
पोयणा में विद्युत विभाग की घोर लापरवाही
मकान की दीवार में दफन बिजली खंभा, हादसे की दहलीज पर गांव

📍 सुमेरपुर | पोयणा गांव
🖊️ संवाददाता : पुखराज कुमावत

सुमेरपुर उपखंड के निकटवर्ती पोयणा ग्राम में विद्युत विभाग की लापरवाही का एक गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है।
गांव की रावला गली में एक व्यक्ति ने बिजली के खंभे को अपने मकान की दीवार में ही चुनवा दिया, और विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने बिना सुरक्षा मानकों की परवाह किए। उसी खंभे पर पूरी गली के बिजली कनेक्शन जोड़ दिए। ग्रामीणों ने बताया कि इस खतरनाक स्थिति को लेकर

7 दिन पूर्व जोधपुर विद्युत विभाग, सुमेरपुर
के जिम्मेदार अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया,
लेकिन आज तक कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। इससे ग्रामीणों में गहरा रोष और भय व्याप्त है।

ग्रामीणों का कहना है कि बिजली का खंभा और उससे जुड़े तार अत्यंत संवेदनशील होते हैं,
जिनसे लोग सामान्यतः दूरी बनाए रखते हैं।
लेकिन यहां तो खंभे को मकान की दीवार में
पूरी तरह पिलर के रूप में चुनाई कर पैक कर दिया गया है।
यह स्थिति शॉर्ट सर्किट, आगजनी और जानलेवा हादसे को खुला न्योता दे रही है।

⚠️ बड़ा सवाल – जिम्मेदार कौन?

ग्रामीणों का आरोप है कि इस पूरे मामले में
मकान मालिक और विद्युत विभाग दोनों की गंभीर लापरवाही सामने आई है।
यदि भविष्य में कोई बड़ा हादसा होता है,
तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी?

पहले लगा खंभा, बाद में बना मकान

ग्रामीणों के अनुसार पोयणा गांव में बिजली के खंभे वर्षों पहले लगाए गए थे।
इसके बाद मकान मालिक द्वारा निर्माण कार्य किया गया। और मौजूदा बिजली खंभे पर अतिक्रमण कर
उसे दीवार में ही दबा दिया गया।

कोरटा जीएसएस के अंतर्गत आने वाली रावला गली में लीला भारती द्वारा बिजली के खंभे पर अतिक्रमण किया गया है, जो विद्युत नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। इससे न केवल संपत्ति को नुकसान पहुंचा,
बल्कि पूरे मोहल्ले की सुरक्षा खतरे में पड़ गई।

📢 ग्रामीणों की मांग

ग्रामीणों ने मांग की है कि गली में वर्षों पुराने इस बिजली पोल को तत्काल दीवार से बाहर निकालकर पूर्व स्थान पर पुनः स्थापित किया जाए
साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोहराई न जाए।

🗣️ विभागीय प्रतिक्रिया

अनुथ कुमार शर्मा, अधिकारी, डिस्कॉम सुमेरपुर ने कहा – “इस मामले में जेईएन से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट के आधार पर संबंधित को नोटिस जारी कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।” 

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button