
विद्यालय में विशिष्ट अतिथि आगमन
दीप प्रज्वलन एवं भारतीय संस्कृति पर प्रेरणादायक उद्बोधन
आज विद्यालय परिसर में विशेष अवसर पर सागरगिरी जी महाराज का आगमन हुआ। उनके विद्यालय पहुंचते ही समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों द्वारा उनका हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रीति से दीप प्रज्वलन के साथ की गई। दीप प्रज्वलन के पश्चात विद्यालय की प्रार्थना सभा आरंभ हुई, जिससे पूरे वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ।
-
राज्य स्तर प्रतियोगिता में रुद्र प्रताप एवं भारतपाल का चयनSeptember 19, 2025

प्रार्थना के उपरांत विद्यालय परिवार की ओर से सागरगिरी जी महाराज को दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस सम्मान समारोह के बाद उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अपना प्रेरणादायक उद्बोधन प्रस्तुत किया।
अपने संबोधन में उन्होंने भारतीय संस्कृति की महानता,
वैदिक ज्ञान की प्रासंगिकता तथा संस्कृत मंत्रोच्चारण के आध्यात्मिक एवं वैज्ञानिक महत्व पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों को अपनाने, अनुशासन बनाए रखने और अपनी परंपराओं पर गर्व करने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम का समापन आभार ज्ञापन के साथ हुआ। इस अवसर पर उपस्थित सभी विद्यार्थियों ने इस ज्ञानवर्धक सत्र से प्रेरणा प्राप्त की।











