बेज़ुबान जानवरों के बचाव में जुटा एक युवा, एक महीने में 50 से अधिक रेस्क्यू

बेज़ुबान जानवरों के बचाव में जुटा एक युवा
बीसलपुर में एक महीने में 50 से अधिक जानवरों का रेस्क्यू और उपचार
बाली तहसील के बीसलपुर गांव में विराज मालवीय पिछले एक महीने से निरंतर पशु सेवा में जुटे हुए हैं। उन्होंने अब तक 50 से अधिक कुत्तों, गायों, ऊँटों, बिल्लियों, कबूतरों सहित अन्य घरेलू जानवरों का रेस्क्यू कर उनका उपचार करवाया और स्वस्थ होने के बाद उन्हें उनके मूल स्थान पर छोड़ा।
-
भीलवाड़ा जिला कांग्रेस सेवादल की कार्यकारिणी घोषितJuly 5, 2025
-
स्कूलों का समय प्रातः कालीन किया जाए: मेवाड़ाMarch 13, 2025
“कोई भी जानवर पीड़ा में नहीं जीना चाहिए। उन्हें सही समय पर उपचार मिले, तभी इंसान और जानवरों के बीच का संघर्ष कम हो सकता है।”
– विराज मालवीय
बीसलपुर के पशु-चिकित्सा अधिकारी डॉ. रवि कुमार देवतवाल ने बताया कि इन दिनों कुत्तों में पाइरो (पाइरोप्लाज्मोसिस) नामक गंभीर रक्त परजीवी जनित बीमारी फैल रही है। यह बीमारी मुख्यतः टिक (किलनी) के काटने से फैलती है। इसमें कुत्तों को तेज बुखार, कमजोरी, भूख न लगना और खून की कमी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। समय पर इलाज न मिलने पर यह जानलेवा भी साबित हो सकती है।
पिछले 7 दिनों की उपलब्धि
पाइरो बीमारी से ग्रसित 11 कुत्तों का सफल उपचार कर उन्हें स्वस्थ किया गया, जिसमें विराज मालवीय की प्रमुख भूमिका रही।
इस सेवा कार्य में डॉ. रवि कुमार देवतवाल, पशुधन निरीक्षक आनंद कंवर तथा विराज मालवीय के साथ स्थानीय ग्रामीण मौनिक मालवीय, विजय गर्ग, परेश गर्ग, महेश राव, आकाश, पंकज, मोहित मालविया, राकेश जैन, गौरव और अभिजीत सहित अन्य पशु प्रेमियों ने सक्रिय सहयोग दिया। सभी ने मिलकर पशु सेवा का सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया।











