
टुण्डी में सौहार्द के साथ मनाई गई ईद उल फितर
कमारडीह समेत सभी मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में दिखा भाईचारा और एकता
-
भारत विकास परिषद ने किया गुरु वंदन छात्र अभिनंदनSeptember 5, 2024
-
राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील दो दिवसीय शैक्षिक सम्मेलन का शुभारंभOctober 25, 2024
टुण्डी: टुण्डी प्रखंड के मुस्लिम बहुल क्षेत्र कमारडीह सहित दर्जनों इलाकों में इस वर्ष भी ईद उल फितर शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाई गई। पूरे क्षेत्र में भाईचारे और एकता की मिसाल देखने को मिली।
यह पर्व इस्लाम धर्म का प्रमुख त्योहार है, जो पवित्र रमजान माह के समाप्त होने पर मनाया जाता है। पूरे महीने रोज़ा रखने के बाद लोग इस दिन खुशी और उल्लास के साथ ईद मनाते हैं।
ईद के अवसर पर लछुरायडीह मोड़ सहित विभिन्न स्थानों पर लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बधाइयाँ दीं और अमन-चैन की दुआएँ मांगीं।

मॉडर्न पब्लिक स्कूल के चेयरपर्सन मोहम्मद सलाउद्दीन ने बताया कि इस वर्ष भी अतिथियों के लिए भोजन, विश्राम के साथ-साथ गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को भोजन, पानी और आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना उनका कर्तव्य है और यही उनकी संस्था की मूल भावना भी है। उनके अनुसार आज तक कोई भी जरूरतमंद उनके निवास स्थान से खाली हाथ नहीं लौटा है और यह सेवा कार्य आगे भी जारी रहेगा।
ईद के मौके पर सलाउद्दीन के आवास पर लोगों ने एक-दूसरे से मिलकर मुंह मीठा किया और आपसी भाईचारे को मजबूत करने की कामना की।
मौके पर उपस्थित प्रमुख लोग:
मोहम्मद सलाउद्दीन, इफ्तिखार अंसारी, इबरार अंसारी, ताहीर अंसारी, नेसार अंसारी, नईम अंसारी, जाहिद अंसारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक।














