यूनिक माॅडल कान्वेंट का ग्रेजुएशन डे सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ


कानपुर आज 04/04/2026 को यूनिक माॅडल कान्वेंट स्कूल मछरिया के निदेशक हाजी इकबाल अहमद की अगुवाई मे “ग्रेजुएशन डे” बड़े ही शानदार और यादगार अंदाज़ में काइट ग्लैक्सी गेस्ट हाउस में आयोजित किया गया।

इस मौके पर सभी बच्चों को “ग्रेजुएटशन डे” के अनुसार डिग्री पोशाकें पहनायी गयी तथा टोपी भी डिग्री छात्रों वाली लगाए सभी छात्र छात्राओं ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

विद्यालय के निदेशक हाजी इकबाल अहमद द्वारा स्कूल में उत्तम कार्य करने, शिक्षा पर पूर्ण ध्यान केंद्रित कर शत प्रतिशत अंक लाने, समस्त विद्यालय दिवसों पर पूर्ण हाजरी वाले, स्वच्छ रहने तथा ड्रेस आदि को भी साफ सुथरा रखने वाले छात्र छात्राओं को समाजिक कार्यकर्ता एमएमए जौहर फैंस एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात ज़फर हाशमी द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
इसी के साथ 99%, 98%, 97%, 96%, 95, 94%, 93%, 92%, 91%, 90%, अंक लाने वाले छात्र छात्राओं व उनके अभिभावकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, और सभी अभिभावकों को भी ग्रेजुएटशन डे ड्रेस और टोपी पहनाकर इस खुशी में शामिल किया गया, जो इस कार्यक्रम की खास बात रही।

इस गरिमामय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध समाजिक कार्यकर्ता जौहर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात ज़फर हाशमी,महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी फतेह बहादुर सिंह गिल, शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वाले शाहिद कामरान, लायर्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष बलजीत यादव,
दा ब्रिटिश इंग्लिश स्पीकिंग इंस्टिट्यूट के निदेशक अलीम अख्तर खान रहे।
और आफाक फांउडेशन की पूरी टीम चौधरी इकरामुल हक, मोहम्मद हनीफ, दिलशाद खान की गरिमामयी उपस्थिति रही।
आफ़क़ फाउंडेशन मेम्बर जनाब चौधरी इकरामुल हक़,मोहम्मद हनीफ़,दिलशाद ख़ान,इंजीनियर कमरुद्दीन, अब्दुल मुईद बेग,हफ़ीज़ अंसारी,मोहम्मद हनीफ आदि लोग मौजूद रहे



