उत्तर प्रदेश

दलितों के दाता है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डॉक्टर लालजी प्रसाद निर्मल

IMG 20260522 WA0015
आज दिनांक 21 /5/2026 को कानपुर प्रवास के दौरान डॉक्टर लालजी प्रसाद निर्मल सभापति देवी आपदा प्रबंधन जांच समिति सदस्य विधान परिषद उत्तर प्रदेश जी का आगमन हुआ वह वंचित समाज लोक कल्याण महासमिति के राष्ट्रीय कार्यालय 84/64 गेट नंबर 3 क्रॉसिंग उद्घाटन समारोह कार्यक्रम में पधारे थे यहां सैकड़ो की संख्या में वंचित समाज लोक कल्याण महा समिति राष्ट्रीय संगठन के कार्यकर्ताओं ने डाक्टर लालजी प्रसाद निर्मल का भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया और फूल की पंखुड़ियों से लोगों ने एक किलोमीटर तक सड़क को पाट दिया।
IMG 20260522 WA0014
राष्ट्रीय कार्यालय उद्घाटन के शुभ अवसर पर डॉक्टर लालजी प्रसाद निर्मल ने उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि वंचित समाज लोक कल्याण महासमिति निरंतर वंचित वर्गों के हक आवाज को उठाने का काम कर रही है मुझे खुशी है कि बहुत ही कम समय में इस महा समिति ने राष्ट्रीय स्तर की पहचान बना ली है जिसके लिए सारा श्रेय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि शंकर हवेलकर पूर्व सदस्य प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना को जाता है जिनकी सूझबूझ कर्मठता और कार्यकर्ताओं के लिए जीविटत्ता के कारण आज वह लोकप्रियता को छु रहे हैं।
IMG 20260522 WA0013 यहां रविशंकर हवेलकर के परिजनों से मिलते हुए उन्होंने उनकी पुत्री स्नेहा कुमारी को बीएससी ए आई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कोर्स उत्तीर्ण आने पर भी बधाई दी। उन्होंने सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि दलितों के दाता हैं योगी आदित्यनाथ जी महाराज सफाई कर्मचारियों के दुर्घटना में मौत एक्सीडेंटल क्लेम 30 लाख रुपए दिया जा रहा है तथा सीवर से डेथ ना हो इसके लिए प्रभावी रोकथाम के उपाय किए जा रहे हैं रास्ते चलते भी अगर कोई इस तरह के सीवर में गिर करके अगर असमय मौत का शिकार होता है तो उसे भी 30 लाख रुपए दिए जाने का प्रावधान किया गया है सरकार दलित शोषित वंचित वाल्मीकि बसर सरकार मुसहर कॉल आदिवासी समाज को मुख्य धारा में लाने के लिए कार्य कर रही है। पत्रकार वार्ता में प्रमुख रूप से रविशंकर हवेलकर पूर्व सदस्य प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना राज्य सलाहकार समिति उत्तर प्रदेश शासन, राकेश सिद्धार्थ एडवोकेट युवा अध्यक्ष, राजेश निषाद प्रदेश महामंत्री, आकाश यादव अध्यक्ष उन्नाव, सुहैल आलम प्रदेश महामंत्री मीडिया , आजम पहलवान प्रदेश अध्यक्ष युवा महासमिति, संगीता हवेलकर प्रथम मानसिंह ज्ञान शंकर हवेलकर मास्टर लाल दीवान खुशी कुमारी सुशील शेरवा, सुरेश बुंदेला, अरुण समुद्र, अदनान , अयान ,लक्की ,आदि सैकड़ो लोगों ने डॉ लालजी प्रसाद निर्मल का गंगापुर एवं सर्किट हाउस में जोरदार स्वागत किया तथा वंचित समाज लोक कल्याण महा समिति के कार्यकर्ताओं ने कानपुर महानगर में कई जगह एवं ऐतिहासिक स्वागत किया है।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button