सादड़ी यूको बैंक शाखा के अधिकारियों को दी भावभीनी विदाई

सादड़ी। UCO Bank की सादड़ी शाखा में कार्यरत शाखा प्रबंधक अजीतपाल सिंह, सहायक प्रबंधक तरुण प्रजापत एवं नेहा पारीक के स्थानांतरण होने पर स्थानीय नागरिकों एवं ग्राहकों द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर बैंक परिसर में सम्मान समारोह आयोजित कर अधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
समारोह में पार्षद रमेश प्रजापत, दीपाराम प्रजापत, बाबूलाल, मांगीलाल, चेनाराम एवं विक्रम सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने अधिकारियों के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके सरल व्यवहार, ग्राहक हितैषी कार्यशैली एवं बैंकिंग सेवाओं में योगदान की प्रशंसा की।

जानकारी के अनुसार शाखा प्रबंधक अजीतपाल सिंह का स्थानांतरण UCO Bank सुमेरपुर शाखा में प्रबंधक पद पर किया गया है। वहीं सहायक प्रबंधक तरुण प्रजापत का भी सुमेरपुर शाखा में सहायक प्रबंधक के पद पर स्थानांतरण हुआ है। दूसरी ओर नेहा पारीक का स्थानांतरण UCO Bank गोटन (नागौर) शाखा में सहायक प्रबंधक पद पर किया गया है।
विदाई समारोह में उपस्थित लोगों ने तीनों अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। अधिकारियों ने भी सादड़ी में मिले सहयोग और स्नेह के लिए सभी ग्राहकों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त किया।




