News

ACBEO विजयसिंह माली ने मेगा पीटीएम व प्रवेशोत्सव की तैयारियों को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

देसूरी। देसूरी के अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विजयसिंह माली ने स्थानीय राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नंबर 2 का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय स्टाफ की बैठक लेकर 25 मार्च को प्रस्तावित मेगा पीटीएम तथा 27 मार्च से शुरू होने वाले प्रवेशोत्सव की तैयारियों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

संस्था प्रधान मीनाक्षी पुरोहित ने बताया कि निरीक्षण के दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित मिला और विद्यालय विभागीय निर्देशानुसार संचालित पाया गया। माली ने विद्यालय के अभिलेखों की जांच करते हुए योगात्मक आकलन तृतीय तथा दक्षता आधारित आकलन की भी जानकारी ली।

इसके बाद आयोजित स्टाफ बैठक में उन्होंने 25 मार्च को होने वाली मेगा पीटीएम तथा 27 मार्च, 6 अप्रैल, 10 अप्रैल और 15 अप्रैल को आयोजित होने वाले प्रवेशोत्सव सघन सर्वे अभियान की तैयारियों का फीडबैक लिया। संस्था प्रधान पुरोहित ने बताया कि प्रवेशोत्सव को सफल बनाने के लिए शिक्षकों को वार्डवार मोहल्ले आवंटित कर कार्ययोजना तैयार कर ली गई है।

योजना के तहत शिक्षक निर्धारित तिथियों पर डोर-टू-डोर संपर्क कर हाउसहोल्ड सर्वे करेंगे और 3 से 18 वर्ष आयु वर्ग के अनामांकित, ड्रॉपआउट तथा प्रथम प्रवेश योग्य बच्चों को चिन्हित कर शिक्षक एप के डिजिटल प्रवेशोत्सव मॉड्यूल पर प्रविष्टि कर विद्यालय से जोड़ेंगे।

ऐसीबीईओ माली ने निर्देश दिए कि कोई भी बालक-बालिका विद्यालय से वंचित नहीं रहे तथा 1 अप्रैल को सभी विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण सुनिश्चित किया जाए। इस पर संस्था प्रधान ने उनके निर्देशों की पालना का विश्वास दिलाया।

इस अवसर पर संजुलता गोस्वामी, रेखा छीपा, मंजुलता मीणा, विभा चौहान, जीतू भाटी, रेखा कुमारी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। इससे पहले माली ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय चारभुजा रोड का भी औचक निरीक्षण किया, जहां संस्था प्रधान मांगीलाल सहित पूरा स्टाफ उपस्थित मिला।

उल्लेखनीय है कि 25 मार्च को आयोजित मेगा पीटीएम में परीक्षा परिणाम घोषित कर अभिभावकों को विद्यार्थियों की शैक्षिक व सहशैक्षणिक प्रगति की जानकारी दी जाएगी। वहीं 1 अप्रैल से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत होगी।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button