News
न्यूज़ डेस्कApril 6, 2026
विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार पहुंचे भारतमाता आश्रम



भारतमाता आश्रम नोहर में राज्यमंत्री का स्वागत
लूनिया टाइम्स न्यूज | विशेष रिपोर्ट
Related Articles
-
तिरंगा पदयात्रा 10 अगस्त को भायंदर पश्चिम में होगी आयोजितAugust 9, 2025
-
माता पिता से बढ़कर जीवन में कुछ नहीं श्रीकृष्ण मुरारी जी महाराजSeptember 17, 2025
-
धर्मांतरण पर कानून लागू होने पर हिंदू जागरण मंच द्वारा आतिशबाजीSeptember 11, 2025
नोहर: विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री
रामगोपाल सुथार सोमवार को भारतमाता आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने
देव दर्शन कर आध्यात्मिक आशीर्वाद प्राप्त किया।
आश्रम पहुंचने पर महंत रामनाथ अवधूत से मुलाकात कर उन्होंने उनका आशीर्वाद लिया।
इस दौरान आश्रम परिवार की ओर से राज्यमंत्री का पारंपरिक रूप से दुपट्टा एवं शॉल ओढ़ाकर
गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
आध्यात्मिक चर्चा
कार्यक्रम के दौरान श्री सुथार ने महंत रामनाथ अवधूत के साथ विभिन्न सामाजिक एवं आध्यात्मिक
विषयों पर चर्चा की। उन्होंने संतों के मार्गदर्शन को समाज के लिए महत्वपूर्ण बताया।
गणमान्य लोग रहे उपस्थित
इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं स्थानीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
सभी ने कार्यक्रम को गरिमामय वातावरण में सम्पन्न कराया।
© 2026 लूनिया टाइम्स न्यूज | समाज और संस्कृति की खबरें











