National News

10 वर्षों से तालाब का रूप ले चुकी सड़क की मरम्मत नहीं करा सके भाजपा नेता

  • कौशाम्बी

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23

[box type=”note” align=”” class=”” width=””]देवेश पाण्डेय[/box]


नगर पालिका भरवारी के मंगल पांडे नगर नौढिया की सड़क पर स्कूली बच्चे बीमार लोग और गांव के लोगों का निकलना हुआ मुश्किल

WhatsApp Image 2024 08 06 at 20.12.47


कौशाम्बी प्रदेश में योगी की सरकार है और केंद्र में मोदी की सरकार है विकास का चारों तरफ ढिंढोरा पीटा जा रहा है जिले में आए दिन मंच लगाकर माइक से भाजपा नेता विकास की बड़ी-बड़ी बात कर रहे हैं 5 वर्षों तक कौशाम्बी की जनता ने तीनों विधानसभा से भाजपा विधायक और लोकसभा से भाजपा के सांसद को दस वर्ष विकास की जिम्मेदारी दी जिला पंचायत अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी से है नगर पालिका और नगर पंचायत में भाजपा के अध्यक्ष हैं लेकिन उसके बाद विकास नहीं दिखाई पड़ रहा है तमाम गांव क्षेत्र की गली सड़कों की दुर्दशा का हालत यह है कि लोगों को घर से निकलना मुश्किल है स्कूल के बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं.

बीमार आदमी अस्पताल नहीं जा पा रहा है लेकिन फिर भी भाजपा के नेता अभी भी विकास के बड़े-बड़े दावे आम जनता के सामने कर रहे हैं लेकिन भाजपा नेताओं के इन गदावे की पोल गांव की गली और सड़क में जल जमाव कीचड़ खोल रही है इन नेताओं के झूठे बयान बाजी से सरकार की छवि बेहतर बनने के बाद दिन प्रतिदिन धूमिल हो रही है झूठे बयान बाजी कर भाजपा सरकार की तारीफ करने वाले नेताओं को झूठे बयान बाजी बंद कर जमीनी हकीकत में विकास कराना चाहिए जिससे जनता के बीच सच्चाई जाए और जनता के बीच सरकार की छवि बेहतर बन सके.



WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

नगर पालिका परिषद भरवारी में वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी की कविता पासी अध्यक्ष है उनके कार्यकाल में भी नगर पालिका क्षेत्र में विकास नहीं हो सका है नगर पालिका भरवारी के मंगल पांडे नगर नौढिया के गडरियान का पुरवा सहित कई गली और सड़क में चारों तरफ दलदल कीचड़ और जल जमाव है जिससे आम जनता को सड़क पर चलने में दिक्कत होती है चार पहिया वाहन गांव नहीं आ सकता है शादी विवाह का जश्न में भी लोगों को गांव के बाहर आना पड़ता है स्कूल के बच्चे स्कूल नहीं जा पाते हैं बीमार अस्पताल नहीं पहुंच पाते हैं भाजपा के सांसद और नेताओं से बार-बार सड़क बनाए जाने की मांग की गई लेकिन भाजपा सरकार की बेहतरी की बात करने वाली भाजपा की अध्यक्ष और तत्कालीन सांसद ने गांव के लोगों को सड़क बनाकर नहीं दे सके जिससे इन नेताओं की मनसा का अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस तरीके से भाजपा की तारीफ कर आम जनता को झांसे में रखते हैं

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button