Short NewsLocal News

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के तहत स्वच्छता जागरूकता के लिये विवेक स्कूल के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक किए

  • संवाददाता – राकेश चौहान, बाली
  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23

स्वच्छ भारत (शहरी) 2.0 के स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के तहत नागरिक स्वच्छता जागरू‌कता के लिये विवेक उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने व्यवस्थापिका मंजू राव के निर्देशन में नगर पालिका के वार्ड क्षेत्रों के मुख्य मार्गों, पृथ्वीराज चौहान चौक, महाराणा प्रताप चौक, उपखंड कार्यालय परिसर में नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम पेश किए।

IMG 20240730 WA0040 1
फोटो कैप्शन: बाली उपखंड कार्यालय परिसर में विवेक स्कूल के विद्यार्थी नुक्कड़ नाटक पेश करते हुए।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के तहत स्वच्छा अपनाने, गीले सूखे कचरा पृथक्करण, आरआरआर सेंटर एवं होम कम्पोस्टिंग ( गीले कचरे से खाद निर्माण ) आदि के विषय में जानकारी दी गई। लोगो ने कार्यक्रम की खूब प्रशंसा की।

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

इस दौरान उपखंड अधिकारी दिनेश विश्नोई, विकास अधिकारी भोपाल सिंह, उपपुलिस अधीक्षक राजेश यादव, अधिशाषी अधिकारी सुनिल विश्नोई, तहसीलदार जितेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार रमेश राव, एसबीएम इंजिनियर महेश धामा, स्वास्थ्य निरिक्षक राजेश गीरी, राजेश राव, वीरेंद्र सिंह, राकेश चौहान, साजिद अली, भावना राजावत सहित वकील व आम नागरिक मौजूद रहे।

IMG 20240730 WA0042 1
फोटो कैप्शन: बाली उपखंड कार्यालय परिसर में विवेक स्कूल के विद्यार्थी नुक्कड़ नाटक पेश करते हुए।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button